Home National news hindi विपक्ष का तीसरे दिन भी प्रोटेस्ट जारी, राहुल गांधी बोले- ‘4 लोगों...

विपक्ष का तीसरे दिन भी प्रोटेस्ट जारी, राहुल गांधी बोले- ‘4 लोगों ने देश को हाइजैक किया’

3
0

Source :- BBC INDIA

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, मनोज झा

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन तीसरे दिन 8 अक्तूबर को भी जारी है.

विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसद दिल्ली में प्रदर्शन से पहले दोपहर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से आयोजित लंच में शामिल हुए.

लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर गांधी स्मारक राजघाट के लिए रवाना हुए. विपक्ष ने वहां शांतिपूर्ण धरना देने की बात कही है. समाजवादी पार्टी, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-एसपी के सांसद भी आज की बैठक में शामिल हुए.

राहुल गांधी ने राजघाट के लिए रवाना होने से पहले कहा, “राज्य सभा और लोकसभा के 300 सांसद पीसफ़ुल प्रोटेस्ट करना चाह रहे हैं. दो दिन से हमें प्रोटेस्ट नहीं करने दिया जा रहा है. पहले दिन हमें इलेक्शन कमीशन के दफ़्तर के सामने रोका. उसके बाद हमने कहा कि हम जंतर-मंतर जा रहे हैं. वहां जाने से भी रोका. हमारे लोगों को मारा.”

उन्होंने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने आपराधिक षडयंत्र करके हिन्दुस्तान को हाइजैक किया है. संविधान को नष्ट किया है. वोट चोरी की है. ये हमारी गारंटी है कि इन चारों को हम इंसाफ़ के कटघरे में लाएंगे.”

प्रदर्शनों का तीसरा दिन

7 अक्तूबर को भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया था

विपक्ष की मुख्य मांग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की है. विपक्ष एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है.

राहुल गांधी और विपक्षी दलों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर उनकी चिंताओं का जवाब मिलना चाहिए.

पिछले दो दिनों में प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और विपक्षी सांसदों के बीच टकराव की स्थिति बनी. 6 अक्तूबर को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर मार्च किया था.

इसके बाद राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने आकाशवाणी भवन के पास धरना दिया. 7 अक्तूबर को विपक्षी सांसदों ने जंतर-मंतर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कई नेताओं को हिरासत में लिया.

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

SOURCE : BBC NEWS