Home - ANC हेडफोन, नेकबैंड और GaN चार्जर समेत 10 नए गैजेट्स लॉन्च; कीमत...

ANC हेडफोन, नेकबैंड और GaN चार्जर समेत 10 नए गैजेट्स लॉन्च; कीमत ₹799 से शुरू

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Robotek India ने अपनी नई Pro Series लॉन्च की है। कंपनी की इस नई रेंज में ऑडियो, पावर, चार्जिंग और मोबाइल एक्सेसरीज से जुड़े 10 प्रोडक्ट्स शामिल हैं। Pro Series की कीमत 799 रुपये से शुरू होती है और 4,999 रुपये तक जाती है। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें प्रीमियम फीचर्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर फोकस किया गया है।

Robotek Pro Series में Airdrift, Airmute, Blaze, Brick, Maglock, Ninja, Ninja Max, Nitro, Noir और Torq 120 M2 शामिल हैं। कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC), लंबी बैटरी लाइफ, GaN फास्ट चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और मोबाइल सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

ANC सपोर्ट वाले ओवर-ईयर हेडफोन

ऑडियो कैटेगरी में Noir एक ANC ओवर-ईयर हेडफोन है। इसमें 40mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और यह 25 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करता है। हेडफोन में प्रोटीन-लेदर कुशन दिए गए हैं, जिन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वहीं, Airmute में ANC और ENC दोनों फीचर्स मिलते हैं। इसमें 13mm ड्राइवर्स, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और कुल 40 घंटे तक की प्लेबैक क्षमता दी गई है।

Airdrift के साथ ओपन-ईयर ऑडियो

Airdrift इस सीरीज का ओपन-ईयर ऑडियो प्रोडक्ट है। इसमें ENC और 13mm ड्राइवर्स दिए गए हैं और कंपनी के मुताबिक यह कुल 40 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा, Robotek ने Pro Series में Ninja और Ninja Max वायरलेस नेकबैंड भी पेश किए हैं। Ninja में 51 घंटे तक और Ninja Max में 40 घंटे तक प्लेबैक का दावा किया गया है।

पावर बैंक भी हैं नई रेंज का हिस्सा

पावर और चार्जिंग सेगमेंट में Brick 10000mAh का मैग्नेटिक पावर बैंक है। इसमें 22.5W Type-C PD फास्ट चार्जिंग के साथ बिल्ट-इन स्टैंड दिया गया है। इसके साथ Blaze 25W GaN और Nitro 45W GaN फास्ट चार्जर भी रेंज का हिस्सा हैं। Torq 120 M2 और Maglock मोबाइल एक्सेसरीज हैं, जिन्हें मोबाइल को आसानी से सपोर्ट और इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर जोर

Robotek के मुताबिक, कंपनी 2004 से भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी अपने इन-हाउस टूलिंग, प्रोडक्ट टेस्टिंग और बैच-लेवल क्वॉलिटी चेक का इस्तेमाल करती है। नई Pro Series के जरिए Robotek भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ऑडियो, चार्जिंग, पावर और मोबाइल एक्सेसरीज के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है। Pro Series के सभी प्रोडक्ट्स Amazon, Flipkart, Blinkit, Zepto और Robotek India की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN