Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : रोहित शेट्टी ने लगाई आम्रपाली दुबे की क्लास,...

Bigg Boss 20 : रोहित शेट्टी ने लगाई आम्रपाली दुबे की क्लास, चिल्लाते हुए बोले- बेवकूफ लग रहे हो

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/arr_1792979447504_BZJT_1792979459352_fLCd_107ee728-a97e-4dc6-ac57-d2f1718d21c1_CB10.jpg

बिग बॉस के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने शो को होस्ट किया। इस दौरान रोहित ने कुछ कंटेस्टेंट्स की काफी क्लास लगाई है।

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में काफी हंगामा हुआ। वीकेंड का वार में तब सब हैरान हो गए जब स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी आईं। स्काउट को तो झटका लगा था। स्काउट और काश्वी के बीच काफी बातचीत हुई। लेकिन जब काश्वी जा रही होती हैं तब कुछ ऐसा होता है कि रोहित शेट्टी, आम्रपाली दुबे को डांट देते हैं।

आम्रपाली ने काश्वी से क्या कहा

दरअसल, लास्ट वीकेंड का वार को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। रोहित पहले लव गिल और स्काउट के रिश्ते पर सवल खड़े करते हैं। इसके बाद वह काश्वी को लेकर आते हैं। काश्वी जब बात करके वहां से जा रही होती हैं तब आम्रपाली बोलती हैं कि यार काश्वी, हम तुम्हें मन ही मन भाभी बुलाने लगे थे।

रोहित शेट्टी बोले बेवकूफ लग रहे हो

आम्रपाली की इस बात पर रोहित शेट्टी नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत गुस्से में कहा बेवकूफ लग रहे हो आम्रपाली आप लोग, जो टीवी पर चल रहा है, ये सब बोलकर। आम्रपाली बोलती हैं कि आई एम सॉरी सर, मैं यहां जो हो रहा है उस पर बोल रही हूं।

रोहित फिर बोलते हैं कि जो लड़की प्यार करती है, उसके साथ क्या चल रहा है, आप लोगों को पता है? कम्यूनिटी सपोर्ट करती है, लेकिन दूसरे लोग वीडियो बना रहे हैं कि ये क्या हो रहा है। बाहर गर्लफ्रेंड है और अंदर ये सब हो रहा है।

इसके बाद रोहित बोलते हैं कि आप लोग बोल रहे हो भाभी बना रहे हैं, वहां पैर दबाने के शॉट आ रहे हैं। वहां समझाओ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN