Source :- LIVE HINDUSTAN
वैक्सिंग कराने के बाद छोटे-छोटे दाने और महीन बालों की वजह से स्किन खुरदुरी दिखती है और स्ट्रॉबेरी लेग्स की शिकायत रहती है तो इस पैक को लगाकर देखें। हाथ-पैरों की स्किन सॉफ्ट और स्मूद होने में मदद मिलेगी।
शार्ट्स एंड ड्रेसेज पहनने का बहुत शौक है। लेकिन वैक्सिंग के हफ्तेभर बाद ही पैरों पर छोटे-छोटे महीन बाल उग जाते हैं और साथ ही उस एरिया में बंप निकल आते हैं या फिर छोटे बारीक दाने उभर आते हैं। जो दिखने में काफी खराब लगते हैं। इस तरह के बंप्स और दानों की वजह से दिख रही स्किन को ही स्ट्रॉबेरी लेग्स बोलते हैं। वैसे ये समस्या केवल पैरों में नहीं बल्कि हाथों में भी वैक्सिंग के बाद हो जाती है, तो अगर आप भी वैक्सिंग के बाद इन छोटे दानों से परेशान हैं और मनचाहे टाइम पर शार्ट्स नहीं पहन पाती हैं या फिर हाथों की स्किन सॉफ्ट नहीं दिखती और खुरदुरी सी लगती है, तो इस पैक को लगाकर देखें। ये आपके वैक्सिंग के बाद हो रही डेड स्किन को हटाकर सॉफ्ट और स्मूद बनाएगा और स्ट्रॉबेरी हैंड एंड लेग्स की समस्या को खत्म करेगा।
वैक्सिंग के बाद पैरों पर दिख रहे छोटे दानों को हटाने का उपाय
वैक्सिंग के हफ्तेभर बाद ही खुरदुरे से दिख रहे पैरों को सॉफ्ट एंड स्मूद बनाने के लिए बस ये पैक बनाकर लगाएं। पैरों की अनइवन स्किन टोन, स्ट्रॉबेरी लेग्स की दिक्कतें खत्म होंगी और स्किन बिल्कुल सॉफ्ट एंड स्मूद नजर आने लगेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगा खुरदुरी स्किन को सॉफ्ट एंड शाइनी बनाने वाला पैक।
स्ट्रॉबेरी लेग्स को सॉफ्ट बनाने के लिए ऐसे बनाएं पैक
1- एक ब्रेड
2- दो चम्मच बेसन
3- दो चम्मच कॉर्नस्टार्च
4- दूध
5- चीनी दो चम्मच
- किसी भी कांच के बाउल में एक ब्रेड को लें। उसमे बेसन और कार्नस्टार्च बराबर मात्रा में डाल दें। साथ ही इतना दूध डालें कि ब्रेड भीग जाए। अब इसमे चीनी भी डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। जिससे ब्रेड फूल जाए और चीनी घुल जाए। चूंकि इस पैक को चेहरे पर नहीं लगाना तो चीनी पूरी तरह नहीं घुलने पर भी दिक्कत नहीं होगी बल्कि ये स्किन को रब करने पर स्क्रब करने में मदद करेगा।
- आधे घंटे के बाद आप देखेंगे कि ब्रेड बिल्कुल फूलकर सॉफ्ट हो गई है और बेसन, कॉर्नस्टार्च भी अच्छी तरह से मिल चुका है। अब हाथों से इसे मैश कर लें तो ये बिल्कुल गाढ़ा सा पेस्ट बनकर रेडी हो जाएगा।
- बस इस गाढ़े से पेस्ट को उठाएं और अपने पैरों पर लगाएं।
- ध्यान रहे कि इसे पैरों में नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो हल्के हाथों से रगड़कर इसे क्लीन करें।
- ऐसा करने से जो छोटे महीन दाने या बंप होते हैं वो क्लीन होते हैं। साथ ही डेड स्किन हटती है और जो स्ट्रॉबेरी लेग्स बोले जाते हैं ना वो समस्या भी दूर होती है। ये छोटे बारीक उग रहे बालों को भी जड़ से हटा देता है। जिसकी वजह से पैरों-हाथों की स्किन बिल्कुल सॉफ्ट दिखने लगती है।
- तो अगर आप स्किन के खुरदुरे होने से परेशान रहती हैं और सोचती हैं कि वैक्सिंग तो करवा लिया लेकिन हफ्तेभर बाद क्या करूं तो इस पैक को बनाकर हफ्ते में दो से तीन बार अप्लाई करें।
- ये स्किन को सॉफ्ट एंड स्मूद बनाने में मदद करेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




