Home LIFESTYLE NEWS HINDI Radha Ashatami Bhog: राधा रानी के भोग में बनाएं खिचड़ी, स्वाद...

Radha Ashatami Bhog: राधा रानी के भोग में बनाएं खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि लोग और मांगकर खाएंगे

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 के करीब राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। भक्त व्रत करते हैं तो वहीं मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। राधा रानी को खीर-पूड़ी, हलवा, मिठाई, फल जैसी कई चीजों का भोग लगता है। वहीं काफी सारे लोग सात्विक आहार खिचड़ी का भोग लगाकर सबको बांटते हैं। राधा रानी के भोग में अगर आप भी खिचड़ी बना रही हैं तो उसे बनाने का ये खास तरीका नोट कर लें। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर कोई बस खाता ही रह जाएगा और दोबारा से खिचड़ी की डिमांड करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं राधा रानी के भोग के लिए सात्विक खिचड़ी।

सात्विक खिचड़ी बनाने की सामग्री

चावल एक कप, मूंग दाल आधा कप, अदरक मिर्ची का कुटा हुआ पेस्ट, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच राई, देसी घी, दो तेजपत्ता, लौंग दो, आठ से दस काली मिर्च, एक हरी इलायची, दो से तीन टमाटर काटकर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्ची का पाउडर, नमक स्वादानुसार, कसूरी मेथी एक चम्मच, हींग का पानी,सब्जियां-गाजर, मटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, बींस, आलू, काजू, बारीक कटी हरी धनियैा फ्रेश।

भोग वाली खिचड़ी बनाने की रेसिपी

राधा के जन्मोत्सव पर खिचड़ी का भोग लगाकर बांटना है तो इसे बिल्कुल स्वादिष्ट और नए तरीके से बनाकर तैयार करें। इस रेसिपी को बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना, बस दाल चावल पकाते वक्त एक सिंपल सा ट्विस्ट ऐड करना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN