Home LIFESTYLE NEWS HINDI व्रत में हो जाते हैं सुस्त? सावन सोमवार के उपवास में इन...

व्रत में हो जाते हैं सुस्त? सावन सोमवार के उपवास में इन 8 टिप्स से खुद को रखें एनर्जेटिक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है और इस दिन अगर आप भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के साथ उपवास रखने वाले हैं तो कमजोरी से बचने के लिए कुछ टिप्स अपनाएं। यहां 8 टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को व्रत के दौरान एनर्जेटिक रख सकते हैं। 

सावन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने को हिंदु धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। जिनमें से एक माता पार्वती को लेकर है। कहा जाता है कि श्रावण मास में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूर्ण की थी। इस महीने में सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की मनोकामना के साथ शिव जी की पूजा करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं। सच्चे मन के साथ पूजा करने के अलावा व्रत भी रखा जाता है। सावन में सोमवार के दिन व्रत रखा जाता है। इस साल सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इस दिन अगर आप व्रत रख रही हैं तो यहां बताई 8 टिप्स को अपनाएं। ये टिप्स आपको व्रत के दौरान सुस्ती और कमजोरी से बचाते हुए दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद करेंगी।

1)पर्याप्त पानी पिएं

व्रत में ज्यादातर लोग ये गलती करते हैं कि दिनभर पानी ही नहीं पीते। अगर आपके व्रत के नियमों में पानी पीना शामिल है, तो पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं को शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और थकान या कमजोरी कम महसूस होगी।

2) पौष्टिक व्रत का खाना

व्रत के दिन अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिनमें बहुत से फ्राइड होते हैं। इस तरह का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और व्रत में आपको सुस्त कर सकता है। व्रत की थाली में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट को शामिल करें। इस तरह का खाना आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक रखेगा।

3) पर्याप्त आराम करें

बहुत से लोग व्रत में सोते नहीं है तो वह दिनभर कुछ ना कुछ काम करते रहते हैं। लेकिन ऐसा ना करें व्रत में पर्याप्त आराम जरूरी है। आप बिना सोए आराम करते हुए भगवान की भक्ति कर सकते हैं।

4) ज्यादा फिजिकल मेहनत से बचें

व्रत के दौरान बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने या भारी काम करने से कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें।

5) कैफीन का कम लें

व्रत में ज्यादातर लोग अपनी भूख मिटाने के लिए दिनभर चाय या कॉफी पीते रहते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। व्रत में कैफीन की मात्रा कम रखें।

6) नारियल पानी या नींबू पानी पिएं

व्रत में नारियल पानी और नींबू पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। दिनभर में कैफीन की जगह आप ये दोनों ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं।

7) बहुत ज्यादा तला-भुना खान ना खाएं

व्रत में ज्यादा तली हुई चीजें खाने में अच्छी तो लगती हैं लेकिन इनकी वजह से सुस्ती और भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए व्रत में हल्का और संतुलित खाना बेहतर ऑप्शन है।

8) स्ट्रेस से बचें

व्रत में स्ट्रेस से बचना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप ध्यान, प्रार्थना या हल्का योग कर सकते हैं। ये मन को शांत रखने और मानसिक एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN