Source :- LIVE HINDUSTAN
मिरर वर्क वाली लाख की चूड़ियां
मिरर वर्क वाली लाख की चूड़ियां उन लोगों के लिए अच्छी हैं, जिन्हें थोड़ा रंगीन और अलग लुक पसंद है। इनमें छोटे-छोटे शीशे या चमकदार टुकड़े लगाए जाते हैं, जो रोशनी में काफी सुंदर दिखते हैं। इन्हें खासकर त्योहारों पर पहना जा सकता है। हरे, लाल, पीले या नीले रंग की चूड़ियां ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ अच्छी लगती हैं। अगर आप गरबा, तीज, गणेश उत्सव या किसी शादी में जा रही हैं, तो इस तरह की चूड़ियां आपके लुक में थोड़ा मजेदार टच जोड़ सकती हैं। बाकी गहने हल्के रखें तो चूड़ियां ज्यादा उभरकर दिखेंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



