Source :- INDIATV NEWS

शाम के समय हल्की भूख लगने पर अक्सर कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करता है। अगर आप शाम के समय इस तरह की स्नैक्स रेसिपी की तलाश में हैं जो आपके टेस्ट बड्स को खोलकर रख दें तो आप गोभी का कटलेट बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह फटाफट बनकर तैयार भी हो जाता है। साथ ही इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गोभी कटलेट की यह शानदार रेसिपी?
गोभी कटलेट बनाने के लिए सामग्री
एक मीडियम साइज की गोभी, एक आलू, एक प्याज, एक हरी मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स, दो चम्मच बेसन, दो चम्मच चावल का आटा, आधा कप हरी धनिया बारीक कटी हुई, नमक स्वाद अनुसार, तेल तलने के लिए
कैसे बनाएं गोभी कटलेट?
-
पहला स्टेप: गोभी कटलेट बनाने के लिए सस्बे पहले एक मीडियम साइज़ की गोभी लें और उसे पानी में अच्छी तरह से धोएं। उसके बाद गोभी को पानी में पांच मिनट तक उबाल लें। उसके बाद ग्रेटर से अच्छी तरह कद्दूकस कर लें।
-
दूसरा स्टेप: अब, कद्दूकस गोभी में उबालकर मैश किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन, चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच चिली फ्लैक्स, दो चम्मच बेसन, दो चम्मच चावल का आटा, आधा कप हरी धनिया बारीक कटी हुई, स्वाद अनुसार नमक डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
-
तीसरा स्टेप: जब मिश्रण अच्छी तरह से बैंड हो जाए इसलिए आप उसमें पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब मिशन बैंड हो जाएं तब उसमें लोई निकालकर उसे टिक्की या कटलेट का शेप दें।
-
चौथा स्टेप: अब गैस पर एक भारी तले वाला पैन रखें और उसपर तेल डालकर चारों तरफ से तेल को ग्रीस भी कर लें। अब एक एक कर के उसपर टिक्की रखें और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक अच्छी तरह से पकाएं।
- पांचवां स्टेप: आपका गोभी कटलेट बनकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ गर्म गर्म सर्वं करें। इसके अलावा आप सर्दियों में सिंघाड़े की चटपटी चाट भी बना सकते हैं, चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि
SOURCE : INDIATV NEWS




