Home LIFESTYLE NEWS HINDI शाम में लगी है तेज भूख, तो बना लें बेसन के स्वादिष्ट...

शाम में लगी है तेज भूख, तो बना लें बेसन के स्वादिष्ट अप्पे, नोट करें रेसिपी

5
0

Source :- INDIATV NEWS

शाम होते होते हर किसी को भूख लग जाती है। ऐसे में कई बार समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए। इन दिनों लोग अनहेल्दी स्नैकिंग से बचना चाहते हैं। अगर आप शाम के नाश्ते के लिए बेहतरीन ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो बेसन अप्पे बेस्ट हो सकता है। बेसन प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो शाम की भूख को शांत करने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। यहां हम आपके लिए बेसन अप्पे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • बेसन: 1 कप
  • सूजी: 2 बड़े चम्मच (हल्के कुरकुरेपन के लिए)
  • दही: 3 से 4 बड़े चम्मच (ताजा और हल्का खट्टा)
  • बारीक कटा प्याज (1 छोटा)
  • टमाटर  
  • शिमला मिर्च
  • गाजर (कद्दूकस की हुई, 2 बड़े चम्मच)
  • हरा धनिया 
  • हरी मिर्च (1-2 बारीक कटी)
  • अदरक (1 छोटा चम्मच कद्दूकस)
  • राई (1/2 छोटा चम्मच)
  • जीरा (1/2 छोटा चम्मच)
  • करी पत्ता (6-8 पत्ते)
  • हल्दी पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला (1/4 छोटा चम्मच)
  • नमक
  • ईनो या बेकिंग सोडा
  • तेल या घी 

बनाने का तरीका

स्टेप 1: एक बड़े बाउल में बेसन, सूजी, दही, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें कि गुठलियां न रहें। घोल तैयार हो जाए तो इसे 10 मिनट ढककर रख दें।

स्टेप 2: अब एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। उसमें राई, जीरा और करी पत्ता चटकाएं। इस तड़के को तैयार घोल में डाल दें। अब प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यदि घोल बहुत गाढ़ा लगे तो 1-2 चम्मच पानी डाल सकते हैं।

स्टेप 3: इसके बाद अप्पे पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और हर सांचे में थोड़ा-थोड़ा तेल या घी डालें।

स्टेप 4: पकाने से ठीक पहले घोल में ईनो डालें, उस पर 1 चम्मच पानी डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।

स्टेप 5: अब हर सांचे में चम्मच से घोल भरें। पैन को ढक दें और धीमी से मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 6: फिर ढक्कन हटाएं, ऊपरी सतह पर थोड़ा तेल लगाएं और चम्मच या सीख की मदद से अप्पे पलट दें। दूसरी तरफ से भी 2-3 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। इसके बाद हरी चटनी के साथ इसका आनंद लें। 

SOURCE : INDIATV NEWS