Home rss world hindi ‘शेख हसीना को कुछ भी हुआ तो खैर नहीं’; पेंटागन के पूर्व...

‘शेख हसीना को कुछ भी हुआ तो खैर नहीं’; पेंटागन के पूर्व अधिकारी की बांग्लादेशी PM को सीधी चेतावनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

माइकल रुबिन ने बांग्लादेश के घटनाक्रम पर लगातार हमला बोला है। इससे पहले उन्होंने अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस को लोकतंत्र का दुश्मन करार देते हुए आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

हसीना के सत्ता से हटने के बाद से, पेंटागन के पूर्व अधिकारी रुबिन बांग्लादेश के बारे में सबसे मुखर पश्चिमी टिप्पणीकारों में से एक रहे हैं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी को लेकर ढाका से लेकर नई दिल्ली और अमेरिका तक भूचाल मचा हुआ है। दरअसल, शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने का ऐलान किया है। इससे उनकी पार्टी प्रतिबंधित अवामी लीग के समर्थकों का जोश उबाल मार रहा है। अवामी लीग के समर्थकों ने बांग्लादेश में BNP सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है क्योंकि तारिक रहमान सरकार ने कहा है कि शेख हसीना के वापस लौटते ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

इस बीच, अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’ के एक पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को खुली चेतावनी दी है और दो टूक कहा है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोई भी नुकसान पहुँचता है तो इसकी पूरी जवाबदेही तारिक रहमान और उनकी सरकार की होगी। माइकल रुबिन ने न्यूयॉर्क में आयोजित ‘बांग्लादेश्स फ्यूचर’ सेमीनार के दौरान तारिक रहमान सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। दरअसल, शेख हसीना की घर वापसी का रास्ता आसान नहीं होता दिख रहा है। 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के मामले में, उन्हें उनकी गैर हाजिरी में दोषी ठहराया गया है और मौत की सजा सुनाई गई है। इस आंदोलन में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

PM को सीधी चेतावनी और जवाबदेही

माइकल रुबिन ने स्पष्ट लहजे में कहा है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को कोई भी नुकसान पहुँचता है या उनका एक बाल भी बाँका होता है, तो इसकी पूरी और एकमात्र जवाबदेही तारिक रहमान और उनकी सरकार की होगी। उन्होंने अमेरिकी राजदूत और अन्य विदेशी राजनयिकों से भी आग्रह किया है कि वे यही कड़ा संदेश ढाका तक पहुँचाएं। रुबिन ने भारत से भी अपने रुख पर कायम रहने की अपील करते हुए कहा कि भारत को बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ “कोई समझौता” नहीं करना चाहिए। रुबिन मध्य पूर्व, ईरान, तुर्की और दक्षिण एशिया के मुद्दों पर अपने कड़े रुख और बयानों के लिए चर्चित रहे हैं।

शेख हसीना दिसंबर के आसपास बांग्लादेश वापस लौट सकती हैं

‘हथकड़ी पहनकर ही आ पाएंगी हसीना’

2024 के छात्र आंदोलन के बाद से भारत में रह रहीं शेख हसीना इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअली शामिल हुई थीं। बता दें कि शेख हसीना ने 16 दिसंबर (बांग्लादेश के विजय दिवस) को अपनी स्वदेश वापसी की तारीख तय की है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की मौजूदा रहमान सरकार ने उन्हें पहुँचते ही गिरफ्तार करने का मन बना लिया है। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सख्त लहजे में कहा है कि किसी “आतंकवादी” को केवल हथकड़ी पहनाकर और प्रत्यर्पण (Extradition) के रास्ते ही वापस लाया जा सकता है। गौरतलब है कि शेख हसीना को 2024 के हिंसक प्रदर्शनों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत के मामले में अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

यूनुस और जमात पर भी तीखे वार

माइकल रुबिन ने बांग्लादेश के घटनाक्रम पर लगातार हमला बोला है। इससे पहले उन्होंने अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस को “लोकतंत्र का दुश्मन” करार देते हुए उन पर जमात-ए-इस्लामी के “आतंकवाद” को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने हाल ही में यह गंभीर दावा भी किया है कि जमात-ए-इस्लामी ने ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास के स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से वहाँ घुसपैठ कर ली है। एक लेख में, रुबिन ने संकेत दिया कि हसीना के सत्ता से हटने के बाद मची अफरा-तफरी में शायद इसका भी हाथ रहा हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN