Source :- LIVE HINDUSTAN
अहमद छह दिनों के पाकिस्तान के दौरे पर हैं। उन्होंने शेख हसीना को खुली चेतावनी भी दी कि अगर वह वापस लौटती हैं तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। बता दें कि शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं।
अहमद ने कहा है कि अगर भारत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस नहीं भेजता है तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जा सकता है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वतन वापसी की तैयारी कर रही हैं। इस बीच, बांग्लादेश की संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि अगर भारत अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को वापस नहीं भेजता है तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) जा सकता है। अहमद छह दिनों के पाकिस्तान के दौरे पर हैं। उन्होंने शेख हसीना को खुली चेतावनी भी दी कि अगर वह वापस लौटती हैं तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा। बता दें कि शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं। अगस्त, 2024 में बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद हसीना भारत आ गई थीं।
हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री 16 दिसंबर को वापस बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रही हैं। यह वही दिन है जब 1971 में बांग्लादेश लिबरेशन वॉर में पाकिस्तान पर अपनी जीत का जश्न मनाता है। बीबीसी उर्दू ने अहमद के हवाले से कहा कि अगर भारत ने शेख हसीना को वापस नहीं भेजा तो बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में ढाका लौटने की हसीना ने जो ऐलान किया था, उसका मकसद अपने समर्थकों को मोटिवेट रखना था। उन्होंने दावा किया कि वह अगले 10 साल तक वापस नहीं आएंगी।
वहीं, बांग्लादेश सरकार का कहना है कि वह हसीना के एक्सट्रैडिशन के मुद्दे पर भारत के साथ डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए बात कर रही है। भारत ने माना है कि उसे ढाका की रिक्वेस्ट मिली है, लेकिन उसे सौंपने के बारे में कोई फैसला नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच तय प्रोसेस के जरिए की जा रही है।
‘हसीना बांग्लादेश और भारत के संबंधों में बनीं कांटा’
वहीं, विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर का कहना है कि शेख हसीना बांग्लादेश और भारत के संबंधों में एक कांटा बन गई हैं और नई दिल्ली को अब यह एहसास होने लगा है कि उनकी मौजूदगी से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो रहा है। न्यूज पोर्टल ‘बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार, कबीर ने भारत के संदर्भ में अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना की तुलना किसी ऐसे अनचाहे मेहमान से की, जो अचानक किसी के घर आ जाए।
शेख हसीना के गृह जिले में मोबाइल बैंकिंग सेवाएं बंद
हसीना की देश वापसी की योजना को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच अधिकारियों ने उनके गृह जिले गोपालगंज में शुक्रवार से मोबाइल बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 15 नवंबर से निलंबित रेल सेवाएं भी अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगी। ‘डेली स्टार’ ने सरकारी मोबाइल वित्तीय सेवा ‘नगद’ के वितरक शेख मुजाहिदुल इस्लाम के हवाले से बताया, ”हमें 27 से 30 नवंबर तक जिले में वित्तीय लेन-देन सीमित करने का मौखिक निर्देश दिया गया था। हम प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




