Home rss business hindi शेयर बाजार में दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक्स, इन कंपनियों को मिला...

शेयर बाजार में दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक्स, इन कंपनियों को मिला 8 युद्धपोत बनाने का काम; एक के शेयरों में 9% की तेजी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Defence Stocks: शेयर बाजार में आज का दिन डिफेंस कंपनियों के लिए शानदार साबित हो रहा है
  • इस उछाल के पीछे की वजह 53866 करोड़ रुपये का काम है
  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों में सबसे अधिक 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

Defence Stocks: आज मंगलवार का दिन डिफेंस कंपनियों के लिए शेयर बाजार में शानदार साबित हो रहा है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड से बीईएल के शेयरों में आज के दिन तेजी देखने को मिल रही है। इन कंपनियों में से एक के शेयरों का दाम 9 प्रतिशत तक बढ़ गया है। बता दें, तेजी के पीछे की वजह 53866 करोड़ रुपये वॉरशिप का ऑर्डर मिला है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड को यह ऑर्डर दिया है। दोनों कंपनियों को नेक्स्ट जनरेशन के 8 युद्धपोत बनाने का काम मिला है।

किसके पास कितना काम

इस वर्क ऑर्डर के तहत GRSE को 5 युद्धपोत बनाने का काम मिला है। वहीं, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड को तीन युद्धपोत बनाना है। इस युद्धपोत पर मिसाइल दागने से लेकर अत्यआधुनिक सेंसर की व्यवस्था रहेगी। जिससे यह सभी युद्धपोत एयर, जमीन और जल में अलग-अलग मिशन में उपयोग किए जा सकें। बता दें, चीन लगातार अपनी नेवी की ताकत को बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत को भी अपनी समुद्री सीमाएं सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के कदम उठाने होंगे।

GRSE के शेयरों को खरीदने की होड़

इस डिफेंस कंपनी का शेयर आज मंगलवार को 2088.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 2235 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयरों का दाम 15 प्रतिशत गिरा है। दो साल में इस स्टॉक निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है। इस दौरान स्टॉक की कीमतों में 35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

मझगांव डॉक के शेयर आज 1757 रुपये के स्तर पर ओपन हुए हैं। कंपनी के शेयरों का दाम दिन में 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 1831.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 34 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में भी 5 प्रतिशत की तेजी आज मंगलवार को देखने को मिली। दिन में स्टॉक 1222.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, बीईएल के शेयरों की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN