Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर ने आखिर क्यों...

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर ने आखिर क्यों लिया था पढ़ाई से ब्रेक?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/drrffrxdddsrddfdd_1793114058319_iZrP_1793114061911_qC02_dfe69859-06d7-4f3a-b72a-21fab2389627_UpQ3.jpg

कॉफी विद करण सीजन 9 में जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनकी मां श्रीदेवी के निधन के बाद कथित बॉयफ्रेंड ने पढ़ाई से लंबा ब्रेक ले लिया था। इसके पीछे का कारण भी एक्ट्रेस ने बताया है। 

कॉफी विद करण सीजन 9 का नया एपिसोड खास होने वाला है। इस बार जाह्नवी कपूर और वरुण धवन गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में जाह्नवी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे मां श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्हें सपोर्ट करने मुंबई में रहे थे। एक महीने तक दोस्त के घर रहे थे। ये बात जाह्नवी को बहुत बाद में पता चली।

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड ऐसे बने थे सहारा

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी ने मां श्रीदेवी की डेथ के बाद किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां के निधन के बाद शिखर ने अपनी लाइफ बदल ली। जाह्नवी ने शिखर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उस समय शायद वो लंदन में पढ़ाई कर रहा था, उसने लगभग आधा सेमेस्टर की छुट्टी ली थी। वो बॉम्बे आ गया और अपने पिता के साथ यहीं रहता था। बाद में मुझे पता चला कि वो जुहू में अपने एक दोस्त के घर पर चला गया था। ऐसा नहीं था कि मैं उससे रोज मिलती थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उसका मानना था कि ‘अगर उसे मेरी जरूरत पड़ी तो मैं बस आस पास रहूं।’

जाह्नवी कपूर और शिखर का रिश्ता

कॉफी विद करण के पिछले सीजन में जाह्नवी कपूर के मुंह से गलती से शिखर का नाम निकल गया था। इसके अलावा दोनों को कई मौकों, इवेंट, फैमिली फंक्शन में एक साथ देखा गया है। दोनों ने आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है। लेकिन इस ओर हर बार इशारा किया है कि वो शिखर के साथ रिश्ते में हैं और बहुत खुश हैं। जाह्नवी ने अपने पिछले कई इंटरव्यू में बताया है कि वो शादी करना चाहती हैं। पति के साथ खास आउटफिट पहन कर उन्हें तिरुपति के मंदिर जाना है। उन्हें कई मौकों पर शिखर के साथ मंदिरों में भगवान के दर्शन करते देखा गया है। कॉफी विद करण के इस नए एपिसोड की बात करें तो जाह्नवी के साथ वरुण धवन दिखेंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर ने भी कैमियो किया है। ये एपिसोड बुधवार की रात को प्रीमियर होगा।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को इस साल राम चरण के साथ फिल्म पेड्डी में देखा गया था। इसके अलावा पिछले साल आई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी एक्ट्रेस के काम को पसंद किया गया था। अब आने वाले दिनों में एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘लग जा गले’ में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास एक रोमांटिक फिल्म है और अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में भी नजर आएंगी’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN