Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/ravi_kishan_1781690541913_1781690559592_c8c5857c-83a7-49a2-991a-9cdfbab69000.jpgसंचिता उगले आत्महत्या मामले के बाद रवि किशन ने यूथ्स के डिप्रेशन पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पूजा-पाठ करना चाहिए। आत्महत्या करना पाप है, ऐसे आत्मा भटकती है।
टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर हर कोई शॉक्ड है। एक्टर रवि किशन भी अब इस मामले पर बोले हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामले दुखद हैं। इन सबसे बचने के लिए मेडिटेशन और पूजा-पाठ जरूरी है। रवि किशन ने आत्महत्या करने के स्पिरिचुअल पक्ष पर भी बात की और कहा कि ऐसे लोगों को मोक्ष नहीं मिलता, वे भूत-पिशाच बनकर यहीं भटकते रहते हैं।
रवि किशन बोले- मेडिटेशन जरूरी
22 साल की संचिता उगले ने जान क्यों दी, इस मामले पर पुलिस जांच कर रही है। इस बीच जिसको पता चल रहा है वह इस घटना पर दुख जता रहा है। एक्टर रवि किशन पीटीआई से बात कर रहे थे। उन्होंने संचिता उगले वाले मामले पर दुख जताया। रवि किशन बोले, ‘सुसाइडल बड़े हो जा रहे हैं बच्चे आजकल। कल हमारी छोटी कलाकार थी टेलीविजन की, 22 साल की। उसने सुसाइड कर लिया तो दुखद है। इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है, आध्यात्म जरूरी है, पूजा-पाठ जरूरी है। थोड़ा शक्तियां मिलती हैं, सुख-दुख तो आते रहते हैं। आते रहेंगे। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुखी नहीं या चिंता नहीं है जिसको लेकिन जिंदा तो रहना है ना।
पाप है अपनी जान देना
रवि किशन आगे बोलते हैं, ‘सुसाइड सबसे बड़ा पाप है। आत्मा को कभी मोक्ष नहीं मिलता। जो भी आत्महत्या करता है, उसकी आत्मा यहीं भटकती है क्योंकि निर्धारित समय पर उसने प्राण नहीं त्यागा, पहले ले लिया। वही आत्माएं और प्रेत-पिशाच बनकर यहीं घूमते हैं।’
पंखे से लटकी मिली थी लाश
संचिता उगले कुमकुम भाग्य टीवी शो और छावा जैसी फिल्म में काम कर चुकी थीं। 14 जून को उनका शव बेडरूम में पंखे से लटका मिला। संचिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच उनके करीबियों के मुताबिक, वह कुछ वक्त से परेशान थीं। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे लोग समझ गए थे कि बेटी डिप्रेस्ड है। इसलिए अकेला नहीं छोड़ते थे। बस उस दिन आधे घंटे साथ नहीं थे इस बीच ये घटना हो गई।
चैट्स मिलने की खबर
यह भी दावा किया जा रहा है कि संचिता के कुछ वॉट्सऐप चैट्स सामने आए हैं। इनमें उन्होंने साइकोलॉजिस्ट से अपने कुछ डर साझा किए हैं। साथ ही बताया है कि उन्हें डरावने सपने आते हैं। हालांकि इन चैट्स के बारे में किसी ऑफिशियल सोर्स से पुष्टि नहीं हुई है। संचिता की एक दोस्त का बयान भी आया है जिसमें उसने कहा है कि संचिता जनवरी 2026 से डिप्रेस्ड थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





