Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/sjjp_1793613419167_K7mF_1793613432361_27DF_db0707c9-b7e3-4f7a-a695-ebbf87978ecf_BU4q.jpgफिल्ममेकर संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पैपराजी को देखकर मिडल फिंगर दिखाती हैं। अब इस पर संजय की पत्नी का रिएक्शन आया है।
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन को 2 दिन हो गए हैं। संजय के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। संजय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जहां वह पैपराजी को देखकर मिडल फिंगर दिखाती हैं। अब इस पर संजय की पत्नी ने स्टेटमेंट जारी किया है तो जानें उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है।
संजय की पत्नी ने क्या कहा
सोमवर को मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्रम पर पोस्ट शेयर किया जिसमें संजय की पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता का स्टेटमेंट शेयर किया है। उसमें लिखा है, ‘हमारी लाइफ का एक पार्ट हमेशा के लिए खो गया है और कोई भी उस खासी जगह को भर नहीं पाओगे। अपने परिवार की ओर से और हमारे सभी फैमिली मेंबर, दोस्तों, संजय के फैंस और मीडिया से जुड़े हमारे दोस्तों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। इस मुश्किल समय में आप सभी ने हमें जो प्यार दिया। हमारे प्रति संवेदना जताई और हमें हिम्मत दी, उसके लिए हम आपके आभारी हैं।’
बेटी के रिएक्शन पर क्या बोलीं अनुराधा
अनुराधा ने फिर बेटी दलाई के वीडियो पर भी कमेंट किया जिसमें उनकी बेटी पैपराजी को मिडल फिंगर शो करती हैं। अनुराधा ने लिथा है, पैपराजी कल्चर और लाइमलाइट से दूर बड़े हुए मेरे बच्चे, इतने मुश्किल समय में अपनी प्राइवेसी में अचानक हुए इस दखलअंदाजी से उन्हें थोड़ी परेशानी हुई है। अपने दुख और दर्द में उनके कुछ रिएक्शन मीडिया के कुछ मेंबर्स की ओर हो सकती हैं। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इसका दुख है।
बच्चों को लेकर अनुराधा की अपील
अनुराधा ने बच्चों को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘मैं रिक्वेस्ट करती हूं सबसे कि प्लीज उस रिएक्शन को समझें, बच्चों का ये रिएक्शन उनकी लाइफ के अहम हिस्से को खोने के बाद का है। मैं आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं और अपील करती हूं कि ऐसा कोई भी कंटेंट हो जिससे इमशोनली बच्चों के दिमाग में एक निशान छोड़ जाए तो वो हटा दो। प्लीज उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें और उन्हें स्पेस दें जहां वे अपने पिता की मौत का दुख सह पाएं।’
बता दें कि संजय गुप्ता का निधन 30 अक्टूबर को मुंबई के घर में हुआ। 59 की उम्र में वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। संजय अपने घर पर गलती से गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लग गई और उनका निधन हो गया। संजय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




