Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार BMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा वाला वीडियो, पटाखे-मुक्त दिवाली को लेकर...

BMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा वाला वीडियो, पटाखे-मुक्त दिवाली को लेकर कही थी यह बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/DMirz_1793612329522_Q84E_1793612344288_BoZL_01a75cb0-8c14-48e1-8491-f96b08798143_uSDD.jpg

दीया मिर्जा ने दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने और पॉल्यूशन कम करने जैसे मुद्दों पर बात की थी। भाजपा नेता के विरोध के बाद इस वीडियो को हटा दिया गया है।

बीएमसी ने अपने पॉल्यूशन फ्री दिवाली कैंपेन से दीया मिर्जा वाला वीडियो डिलीट कर दिया है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने यह कदम मुंबई बीजेपी चीफ अमीत सतम के विरोध के बाद उठाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद BMC ने लोगों से पटाखे न जलाने और एनवायरनमेंट-फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की थी। कोर्ट ने शहर में बढ़ते एयर पॉल्यूशन के बीच निर्देश दिया था कि लोग दीवाली पर पटाखे जलाने से बचें। इसके बाद बीएमसी ने यह कैंपेन शुरू किया था जिसमें कई सेलेब्रिटीज को जोड़ा गया था।

“हमें दीया मिर्जा से सीखने की जरूरत नहीं”

कैंपेन के तहत BMC ने दीया मिर्जा, माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे जैसे कई सेलिब्रिटीज को वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए जोड़ा गया। इन सभी वीडियो में लोगों से पॉल्यूशन-फ्री त्योहार मनाने की अपील की गई। हालांकि भाजपा नेता अमीत सतम ने दिया मिर्जा को इस कैंपेन से जोड़े जाने का विरोध किया और अपनी X पोस्ट में लिखा, “हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने के तरीके के बारे में सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई हैं।” अमीत की पोस्ट के बाद BMC ने दीया वाला वीडियो डिलीट कर दिया।

क्या बोलीं एक्ट्रेस दीया मिर्जा?

दीया मिर्जा ने इस बारे में कहा, “दिवाली अंधेरे पर रोशनी, अज्ञानता पर ज्ञान और निराशा पर उम्मीद की जीत का त्योहार है। यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रिकॉर्ड किया गया था, ताकि ज्यादा सेहतमंद और ध्यान से त्योहार मनाने के लिए बढ़ावा दिया जा सके। एयर पॉल्यूशन लोगों की सेहत का मामला है, और इसे कम करने की हर कोशिश सभी के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में एक कदम है।” बता दें कि नई दिल्ली की तरह मुंबई और अन्य तमाम बड़े शहरों को दिवाली के आसपास भारी प्रदूषण झेलना पड़ता है।

“जब भी हम पटाखों के खिलाफ बोलते हैं..”

पिछले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेलिब्रिटीज से महाराष्ट्र के एंटी-पटाखा कैंपेन को बिना पेमेंट के सपोर्ट करने की अपील की थी। जिसके बाद दीया ने बताया था, “मैंने कभी भी किसी पब्लिक सर्विस कैंपेन के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। मुझे नहीं पता कि किसे इतनी मोटी रकम दी गई है। बात यह है कि अगर प्रदूषण जैसे हल हो सकने वाले मुद्दे को हल करना प्राथमिकता है, तो सेलिब्रिटीज सिविल सोसाइटी और सरकारों के साथ काम करने को तैयार हैं। जब भी हम पटाखों के इस्तेमाल के खिलाफ बोलते हैं, हम पर हमला होता है।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN