Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार India’s Got Latent फिर कानूनी शिकंजे में, मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया...

India’s Got Latent फिर कानूनी शिकंजे में, मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/igl_1790237918594_exs1_1790237935843_kuxO_0d61befa-9f47-4560-a6f6-2f142eed751a_8b6V.png

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ फिर चर्चा में है। लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए मुकेश छाबड़ा के कमेंट पर बवाल मचा है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

समय रैना का कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में है। दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। इतना ही नहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया भी भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने 22 सितंबर 2026 की शाम मुंबई के एक होटल में लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स देखते हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का वह एपिसोड देखा, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल बतौर पैनलिस्ट नजर आए थे। शो को समय रैना होस्ट कर रहे थे।

जब समय रैना की अटक गईं सांसें, कंटेस्टेंट ने दिया जोर का झटका, लगा फिर हो जाएगा कांड!

किस बात पर है अनुराग को आपत्ति?

शिकायत में मुकेश छाबड़ा पर आपत्तिजनक टिप्पणी, ‘मेरे आराम नगर में आओ, ग**** *****’, करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने इस टिप्पणी को अश्लील और यौन संकेत देने वाला बताया है। हालांकि, अनुराग ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि कथित बयान की असलियत, आवाज किसकी थी, उसका पूरा संदर्भ और सही टाइमस्टैम्प बिना एडिट की गई रिकॉर्डिंग से जांचे जाने की जरूरत है।

Video: लेटेंट में आई कैंसर मरीज, समय रैना ने दीपक कलाल से छीना माइक, नीट पेपर लीक पर कसा तंज

नेटफ्लिक्स पर भी उठे सवाल

शिकायत में नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट अप्रूवल सिस्टम पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूछा है कि अगर कथित टिप्पणी वास्तव में एपिसोड में मौजूद थी, तो इसे स्ट्रीमिंग के लिए कैसे मंजूरी मिली। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल की भूमिका की भी समीक्षा और जांच की मांग की गई है।

तुकाराम मुंढे का खौफ! समय रैना ने बताया ‘द हैबिटेट’ में आया क्या बदलाव?

पहले भी विवादों में रहा है शो

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का यह पहला विवाद नहीं है। फरवरी 2025 में शो के सीजन 1 के एक एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद शो को लेकर काफी विरोध हुआ और समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से सीजन 1 के सारे एपिसोड हटा दिए थे।

फिलहाल मुकेश छाबड़ा या नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है। साथ ही, शिकायत में लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN