Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दियों में सूख जाती है तुलसी? बस करें ये 4 आसान उपाय,...

सर्दियों में सूख जाती है तुलसी? बस करें ये 4 आसान उपाय, फिर से हरा-भरा हो जाएगा पौधा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तुलसी का पौधा पूजनीय होने के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस पौधे को लेकर अक्सर लोगों की एक शिकायत रहती है कि सर्दियों के मौसम में ये पूरी तरह सूख जाता है। ऐसे सें यहां कुछ 5 उपाय बता रहे हैं जो तुलसी पौधे को हरा-भरा रखने में मदद करेंगी।

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। ये पूजनीय पौधा आयुर्वेद में भी खास माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी की पत्तियों में कई ऑर्गेनिक कंपाउंड पाए जाते हैं। ये पौधा हर हिंदू घर में पाया जाता है और अधिकतर लोगों की इस पौधे से एक ही शिकायत होत है कि सर्दियों का मौसम आते ही ये पौधा सूखने लगता है। दरअसल, सर्दी की ठंडी हवाएं, कम रोशनी और ज्यादा नमी तुलसी के लिए सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो सकती है। सर्दियों में जरा-सी लापरवाही इसकी पत्तियों को पीला, काला बनाकर पौधे को सूखा सकती है। ऐसे में कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जो सर्दियो में पौधे को हरा-भरा रखने में मदद कर सकते हैं।

सर्दियों में तुलसी को हरा भरा रखने की आसान टिप्स

1) सिर्फ ठंड से बचाना काफी नहीं

बहुत से लोग तुलसी पौधे को ठंड से बचाने की कोशिश में लगे रहते हैं लेकिन असल में तुलसी का पौधा ठंड से नहीं मरता बल्कि ओस की वजह से मरता है। ऐसे में ओंस से पौधे को बचाने के लिए एक सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कपड़े को इस तरह से पौधे के चैरों ओर लपेटें कि पत्तियों से कपड़ा टच ना हो। इसके लिए पौधे के चारों और चार लकड़ियां लगाएं और फिर इसके ऊपर सूती कपड़ा डाल दें। ऐसा करने से एयरफ्लो बना रहता है और तुलसी में फंगस वगैराह लगने से बच जाती है।

2) सही समय पर पानी

सर्दियों के समय पौधे को सही तरह से पानी देना जरूरी है। बहुत से लोग सर्दियों में भी पौधे को उसी तरह से पानी देते रहते हैं जैसे वह गर्मियों में देते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि जैसे सर्दियों में कपड़े धीरे-धीरे सूखते हैं वैसे ही पौधे की मिट्टी भी धीरे-धीरे सूखती है। अगर आप बिना मिट्टी सूखे रानी पौधे को पानी देते हैं तो जड़े गीली रहने की वजह मर जाती हैं। तुलसी के पौधे को तब पानी दें जब मिट्टी 5 से 70 परसेंट सूख चुकी हो। 2 से 4 दिन में आप एक बार तुलसी पौधे को पानी दे सकते हैं। ठंड में तुलसी को बार-बार पानी ना दें।

3) कम सनलाइट आना

तुलसी पौधे को ठंड से बचाने के चक्कर में लोग गमले को ऐसी जगह रख देते हैं जहां पर धूप की रौशनी कम आती है। जबकि तुलसी के पौधे को सर्दियों में पूरे दिन की धूप की जरूरत होती है। इसलिए पौधे को खुले आंगन में धूप में रखें जहां दिनभर धूप रहती है।

4) ज्यादा फर्टीलाइजर और प्रूनिंग

सर्दियों के मौसम में तुलसी के पौधे की ग्रोथ नेचुरली बंद हो जाती है। इसलिए फर्टिलाइजर ना दें। एक्सपर्ट कहते हैं कि ये ऐसा है कि आप किसी आईसीयू के पेशेंट को बर्गर एंड पिज्जा खिला रहे हों और इसका रिजल्ट क्या होगा ये हर कोई जानता है। वहीं इस दौरान प्रूनिंग की वजह से पौधे को शॉक लगता है जिसकी वजह से ये मरने का कारण बन सकता है। इसलिए सर्दियों में प्रूनिंग करने से भी बचें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN