Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार साउथ की इस एक्ट्रेस ने दीपिका-आलिया को पछाड़ा, टॉप 10 की लिस्ट...

साउथ की इस एक्ट्रेस ने दीपिका-आलिया को पछाड़ा, टॉप 10 की लिस्ट में पाई पहली पोजिशन

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Top_10_Actress_1790080255346_osIH_1790080259348_65gI_81632491-fd97-42ad-b0e7-635fb10d7c62_8Oxd.jpg

टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट की तरह ही, टॉप 10 एक्ट्रेस लिस्ट में भी बॉलीवुड के बहुत ज्यादा नाम नहीं हैं। बल्कि टॉप पर एक साउथ एक्ट्रेस ही है।

सितंबर का महीना खत्म होने वाला है इसी बीच पिछले महीने सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं टॉप 10 एक्ट्रेस की लिस्ट जारी कर दी गई है। एक तरफ जहां टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार्स का दबदबा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेसेज की लिस्ट में भी गणित बहुत ज्यादा अलग नहीं है। बॉलीवुड की चुनिंदा एक्ट्रेस ही टॉप 10 की लिस्ट में जगह बना पाई हैं। ऑरमैक्स मीडिया ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन टॉप 10 लिस्ट में किन एक्ट्रेसेज को टॉप 3 में जगह मिली है? चलिए जानते हैं।

बॉटम 3 में आया इन एक्ट्रेस का नाम

पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लिस्ट में सबसे नीचे रही हैं। टॉप 10 की लिस्ट में उनका नाम नंबर 10 पर है। श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए एक्ट्रेस त्रिशा भले ही नंबर 9 पर जगह पक्की करने में कामयाब रही हैं, लेकिन अभी उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। कॉकटेल-2 में शाहिद कपूर के साथ नजर आईं एक्ट्रेस कृति सैनन को लिस्ट में 8वीं पोजिशन मिली है। चलिए अब जानते हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जो टॉप 3 में नहीं आ सकीं।

नंबर 4 से 7 के बीच ये नाम

अब हम उन एक्ट्रेसेज के बारे में जानेंगे जो भले ही बॉटम में नहीं रहीं, लेकिन टॉप में भी नहीं आईं। रश्मिका मंदाना टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 7 पर रही हैं और उनके ठीक एक नंबर ऊपर काजल अग्रवाल का नाम है। फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नजर आईं साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा भले ही लिस्ट में पहले पायदान पर नहीं रही हैं, लेकिन श्रद्धा कपूर, रश्मिका और श्रद्धा कपूर जैसी डीवाज को पछाड़ते हुए वह नंबर 5 पर रही हैं। टॉप 3 में आने से जरा सा चूक गईं एक्ट्रेस सई पल्लवी का नाम इस लिस्ट में नंबर 4 पर है।

टॉप 3 में रहीं ये स्टार एक्ट्रेस

सई अभी अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण में सीता का किरदार निभाने के लिए सुर्खियों में हैं। अब बात करते हैं टॉप 3 एक्ट्रेसेज की। टॉप 10 की लिस्ट में दीपिका पादुकोण, सामंथा और आलिया भट्ट का नाम है। बीते काफी वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूर बनी हुईं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लिस्ट में तीसरी पोजिशन मिली है। मालूम हो कि दीपिका अभी फैमिली टाइम बिता रही हैं और बड़े पर्दे से दूरी मेनटेन किए हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन मिली है।

आलिया को पछाड़ बनीं टॉपर

बात करें टॉप 10 लिस्ट में पहले पायदान पर रही एक्ट्रेस की तो यहां साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रूथ काबिज हैं। सामंथा रूथ प्रभु की पिछली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ थी। इस फिल्म में वह काफी ब्रूटल अवतार में नजर आई थीं। सामंथा रूथ प्रभु की आने वाले वक्त में कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हालांकि पिछले महीने उनकी फिल्म चर्चा में थी, लेकिन हैरत की बात यह है कि उन्होंने दीपिका और आलिया जैसी सुपरस्टार एक्ट्रेस को लिस्ट में पछाड़ दिया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN