Home LIFESTYLE NEWS HINDI साड़ी में फॉल लगाना मुश्किल लगता है तो ये हैक अपनाएं, झटपट...

साड़ी में फॉल लगाना मुश्किल लगता है तो ये हैक अपनाएं, झटपट लग जाएगी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साड़ी में भारीपन और फिनिशिंग लाने के लिए एक्स्ट्रा कपड़े की पट्टी यानी फॉल जोड़ी जाती है। लेकिन कई बार जब साड़ी का कपड़ा फिसलन वाला रहता है तो फॉल नहीं लग पाती, ऐसे में ये छोटा सा हैक आपके काम को आसान कर देगा।

साड़ी में फॉल लगाना काफी मुश्किल भरा काम लगता है। शिफॉन, क्रेप, इटैलियन सिल्क जैसी फिसलन वाली साड़ी हो तो इन पर तो फॉल बिल्कुल भी नहीं लग पाती और लगा भी लिया तो नीचे की तरफ से साड़ी में सिकुड़न यानी झोल पड़ जाता है। जो दिखने में भद्दा लगता है। अब साड़ी में फॉल अच्छे से लगी रहे इस काम के लिए कई बार लेडीज 100-150 रुपये तक टेलर को देती हैं। जबकि इस काम को करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। हालांकि जिन लेडीज को फॉल लगाना नहीं आता और वो अगर आप मेहनत के पैसे बचाना चाहती हैं तो इस छोटी सी ट्रिक को नोट कर लें। जिसकी मदद से आप मात्र कुछ घंटों में ही फटाफट से पूरी साड़ी में फॉल लगा लेंगी और वो भी बिल्कुल किसी एक्सपर्ट की तरह। तो बस नोट कर लें साड़ी में फॉल लगाने का ये हैक।

साड़ी में फॉल क्यों नहीं लग पाती

साड़ी में भारीपन लाने के लिए फॉल लगाया जाता है। नीचे बॉर्डर वाले हिस्से पर तो फॉल लगाना आसान होता है। कुछ लोग हाथ से सिलाई करते हैं तो वहीं अब ज्यादातर फॉल के किनारे साड़ी के साथ जोड़कर मशीन से फटाफट सिल दिए जाते हैं। लेकिन फॉल का दूसरा सिरा जो साड़ी के ऊपरी हिस्से पर लगता है, उसे लगाना मुश्किल होता है। इस जगह पर मशीन और हाथ दोनों से ही सिलते समय झोल पड़ने का डर होता है। खासतौर पर साड़ी का कपड़ा अगर फिसलन वाला या हैवी टाइप का है। अगर एंब्रायडरी काफी घनी हुई है तो भी फॉल नहीं लग पाता। इन सारी परेशानियों का बिल्कुल आसान हल हम बता रहे।

पहले कच्चा धागा पिरोएं

काफी सारे लोग फिनिशिंग लाने के लिए पहले सिंगल धागे से बड़े टांगे लगाकर फॉल को साड़ी पर टिका लेते हैं। फिर सावधानी से छोटे टांके मारते हुए सिलाई करते हैं। लेकिन इस काम में दो बार मेहनत करनी पड़ती है। और टांका मारने के बाद कच्ची सिलाई के धागों को निकालना भी पड़ता है क्योंकि ये अलग से साड़ी में नजर आते हैं तो भद्दे लगते हैं।

कुछ लोग सेफ्टीपिन से फिक्स करते हैं

कुछ लोग फॉल लगाने के पहले कुछ दूर तक सेफ्टी पिन की मदद से फॉल को टिका लेते हैं और फिर सिलाई करते हैं। लेकिन ये तरीका भी काफी टाइम बर्बाद करने वाला है और इसमे दर्जन भर से भी ज्यादा सेफ्टीपिन चाहिए। जिसे थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाया जा सके। ऐसे में ये तरीका भी काफी समय ले सकता है।

ट्राई करें ग्लू लगाने का हैक

साड़ी पर फॉल टिकाने के लिए ये सबसे आसान और कम समय बर्बाद करने वाला हैक है। जिसकी मदद से फिसलन वाली साड़ी पर भी फटाफट फॉल टिक जाती है। इसे लगाने के लिए पूरे प्रोसेस को फॉलो करें।

  • पहले साड़ी के नीचे वाले हिस्से पर फॉलो को सिल कर फिक्स कर लें।
  • अब ऊपर वाले हिस्से पर सिलाई करने से पहले फॉल को टिकाना है तो फॉल पर बस फेविकोल वाले ग्लू को लेकर थोड़ी-थोड़ी बूंद गिराते चले जाएं। फिर सावधानी से हाथ की मदद से इसे चिपकाते चले जाएं।
  • इस तरह जब आप फॉलो कि चिपकाएंगी तो साड़ी पर झोल नहीं आएगा।
  • फिर जब ये सूख कर साड़ी पर फॉल चिपक जाए तो फटाफट टांके मारकर सिलते चले जाएं और अगर मुश्किल लगे तो मशीन से सिलाई कर दें।
  • हैं ना ये कमाल का हैक साड़ी में फटाफट सफाई से फॉल लगाने का।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN