Home rss world hindi ‘सात शर्तें पूरी करो तभी होगी बातचीत’, अमेरिका को ईरान की दो...

‘सात शर्तें पूरी करो तभी होगी बातचीत’, अमेरिका को ईरान की दो टूक, होर्मुज में बढ़ा तनाव

3
0

Source :- INDIATV NEWS

दुबई: ईरान ने मंगलवार को फिर दोहराया कि वह अपनी सात शर्तें पूरी होने तक संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा। हालांकि,वह सात शर्तें कौन-कौन सी होंगी इसका का ब्योरा नहीं दिया। ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिकी हवाई सुरक्षा के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में गए और उनमें आग लग गई। इस बीच, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गाजा में इजरायल के हमलों में कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए। 

कौन सी सात शर्तें?

ईरानी सरकारी टेलीविजन के मुताबिक ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने मंगलवार को कहा कि जब तक ईरान की सात शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक तेहरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा। हालांकि अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया है कि वे सात शर्तें क्या हैं। लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि इन शर्तों में प्रतिबंध हटाना, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना और जब्त की गई ईरानी संपत्ति को जारी करना शामिल है। 

भौगोलिक दायरे को बदल देगा ईरान

गालीबाफ ने यह भी चेतावनी दी कि ”अगर दुश्मन ने कोई गलती की, तो ईरान इस संघर्ष के भौगोलिक दायरे को बदल देगा।” ईरान का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से तीन तेल टैंकरों में आग लग गई। रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसैन्य शाखा ने सोमवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी हवाई सुरक्षा के बावजूद बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से टैंकर “आग की लपटों में घिर” गए। 

इजरायल के हमले में 9 फिलिस्तिनियों की मौत

वहीं, गाजा के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए इजरायल के चार हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में हमास द्वारा संचालित सरकार के गृह मंत्रालय का एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी भी शामिल था। इस बीच, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब नीत गठबंधन ने मंगलवार को बताया कि सऊदी राजधानी रियाद के वित्तीय जिले में स्थित एक टावर पर ”आतंकवादी हमला” हुआ है।

बता दें कि हाल ही में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका के अर्ली वॉर्निंग रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। IRGC ने इसे अमेरिका के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया है। साथ ही धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने दोबारा ईरान के खिलाफ हमले किए या उसकी सीमाओं का उल्लंघन किया तो पहले से भी ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा।

(इनपुट-भाषा)

ये भी पढ़ें:

‘ईरान ने 81000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा, कहा- आखिर में अमेरिका ही जीतेगा

SOURCE : INDIATV NEWS