Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/hems_1780116422656_1780116430856_ee798061-6cc9-4506-9d07-719d95662a55.jpg

हेमा मालिनी जिन्होंने कई दशक से अपनी एक्टिंग से सबको अपना दिवाना बनाया है, वह अब फैंस को अपना एक नया टैलेंट दिखाने वाली हैं जो सबके लिए सरप्राइज होगा।

हेमा मालिनी 6 दशक के लंबे शानदार एक्टिंग करियर के बाद अब कुछ ऐसा करने वाली हैं जिसकी फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की होगी। एक्ट्रेस अब एक्टिंग के बाद सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वह पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देने वाली हैं। उनके कॉन्सर्ट का नाम है द ड्रीम गर्ल डायमंड जुबली कॉन्सर्ट। दिलचस्प बात यह है कि यह एक स्पेशल चैरिटी इवेंट होगा जिसे सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ऑर्गेनाइज कर रहे हैं।

कब है कॉन्सर्ट

यह कॉन्सर्ट 10 जुलाई को होगा जिसका कॉन्सेप्ट है द फॉर्मेट ऑफ लेजेंड की कहानी, लेजेंड की जुबानी। यह एक ग्रैंड म्यूजिकल इव्निंग होने वाली है।

हेमा की जर्नी सुनेंगे फैंस

हेमा के फैंस को पहली बार उनकी सिनेमैटिक जर्नी को उनकी आवाज में लाइव सुनने को मिलेगा। वह अपनी फिल्मों के कुछ यादगार गानों को गाने वाली हैं और साथ ही स्टोरीज भी सुनाएंगी।

एक्ट्रेस फिर एक सरप्राइज सॉन्ग भी गाएंगी कॉन्सर्ट के फिनाले में। इस स्पेशल इवेंट में

हाल ही में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिसमें पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरी और आरजे अनिरुद्ध चावला ने इसकी अनाउंटमेंट की। इस दौरान सुरेश वादकर, शब्बीर कुमार, अनु मलिक और विजयेता पंडित जैसे आर्टिस्ट को भी सेलिब्रेट किया जाएगा।

हेमा और धर्मेंद्र के लिए परफॉर्म करेंगी पूनम

पूनम ने इस दौरान कहा, ‘मैं भी हेमा जी और धर्म जी के लिए परफॉर्म करने वाली हूं। मैंने अभी तक गाना नहीं फाइनल किया है। मैं अनु जी से इस पर डिस्कशन कर रही हूं। मेरी हेमा जी के साथ काफी अच्छी यादें हैं। मैंने पहली बार उनके साथ ड्रीम गर्ल में काम किया था और फिर जब मैं बड़ी हुई तो मैंने उनके साथ एक पहेली में ताम किया था। वह जितनी खूबसूरत बाहर से हैं, उतनी ही अंदर से हैं।’

हेमा की लास्ट फिल्म

हेमा मालिनी की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म शिमरा मिर्ची में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। इसके बाद से हेमा किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

धर्मेंद्र के जाने से टूट गई हैं हेमा

वहीं पिछला साल हेमा के लिए काफी दुखभरा रहा है। पिछले साल दिसंबर में हेमा के पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन हो गया था। इसके बाद से हेमा कई बार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ अपनी यादें शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में हेमा ने धर्मेंद्र को मिले पद्म विभूषण अवॉर्ड को लिया। इस अवॉर्ड को लेते हुए वह काफी इमोशनल हो गई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN