Home मनोरंजन समाचार साल 1975 में बैन कर दी गई थी यह फिल्म, जानिए डायरेक्टर...

साल 1975 में बैन कर दी गई थी यह फिल्म, जानिए डायरेक्टर ने ऐसा क्या दिखा दिया था?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/Banned_Film_1782917431244_1782917434710_474cd457-1ca2-422f-8595-11e0e6799ce9.jpg

फियरलेस फिल्ममेकिंग कई बार कितनी भारी पड़ जाती है, इस सवाल का जवाब आप इस किस्से से समझ सकते हैं। एक आइकॉनिक फिल्म को सरकार ने न सिर्फ बैन किया बल्कि इसे नष्ट भी कर दिया गया, लेकिन फिर साल 2010 में यह फिल्म दोबारा रिलीज हुई। लेकिन कैसे?

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में जिसका काफी ज्यादा ऐतिहासिक महत्व है। यह फिल्म तब बनी जब सिक्किम भारत का हिस्सा भी नहीं था। इसे बनाया था लीजेंडरी फिल्ममेकर सत्यजीत रे ने। इस फिल्म की रिलीज के बाद इस पर विवाद हो गया और भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया। लोग इस फिल्म का नाम तक भूल गए थे, लेकिन फिर साल 2010 में इसे फिर से रिलीज किया गया और इस मूवी ने तहलका मचा दिया। तो कौन सी थी यह फिल्म? क्यों था इस पर विवाद? क्यों है यह ऐतिहासिक? चलिए जानते हैं।

सत्यजीत रे साहब ने खोल दी पोल

बात साल 1971 की है जब सिक्किम के राजा ने उस दौर के आइकॉनिक फिल्ममेकर रहे सत्यजीत रे से विनती की, कि वह उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएं। क्योंकि सत्यजीत रे साहब सच्ची और पक्की फिल्ममेकिंग में मानते थे, इसलिए उन्होंने सिक्किम के तत्कालीन राजा के राज्य के बारे में लगभग सब कुछ दिखा डाला। यानि उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री में उनके राज्य की अच्छाइयां और बुराइयां तो दिखाई हीं, साथ ही साथ विदेशी पर्यटकों की हालत और राजसी परिवार और आम लोगों की जिंदगी में कितना फर्क है यह भी दिखाया।

भारत सरकार ने लगा दिया था बैन

कहानी में ट्विस्ट तब आया जब साल 1975 में सिक्किम राज्य भारत का हिस्सा बन गया। सिक्किम 22वें राज्य के तौर पर भारतीय गणराज्य का हिस्सा बना और जब इतना सारा राजनैतिक उठापटक चल रहा था, तो इस बीच सत्यजीत रे की यह डॉक्यूमेंट्री विवादों में घिर गई। सरकार ने इसे बैन कर दिया और लोग मानने लगे कि यह फिल्म पूरी तरह नष्ट कर दी गई है। सरकार ने भी राहत की सांस ली, वक्त बीतता गया और फिर कई दशक बाद ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट को एक डैमेज्ड प्रिंट मिला। इस प्रिंट में क्या था?

साल 2010 में फिर से हुई रिलीज

इस प्रिंट में सत्यजीत रे की वही डॉक्यूमेंट्री थी जिसने उस दौर में तहलका मचा दिया था। एकेडमी फिल्म आर्काइव ने दोबारा इस पूरी फिल्म को रीस्टोर किया और फिर साल 2010 में सरकार ने इस पर लगाया गया बैन हटा दिया। यानि अब अगर आप चाहें तो इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को बेधड़क देख सकते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर यह फिल्म थी कौन सी? तो इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नाम था “सिक्किम 1971″। इसका टाइटल काफी सीधा सा रखा गया था और लेकिन इसका कॉन्टेंट काफी डीप था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN