Home मनोरंजन समाचार सीन जिसके लिए डायरेक्टर ने खरीद डाली 500 एकड़ जमीन, जानिए क्या...

सीन जिसके लिए डायरेक्टर ने खरीद डाली 500 एकड़ जमीन, जानिए क्या थी वजह और किस फिल्म में देखें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/04/1200x900/Christopher_Nolan_1783173674868_1783173679928_825ac08d-2897-4dc7-aeba-bda9629cf094.jpg

कुछ फिल्ममेकर्स अपनी फिल्मों के सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए हद से गुजर जाते हैं, कुछ ऐसा ही किया था साल 2017 में आई फिल्म इंटरस्टालर के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलान ने। चलिए सुनाते हैं आपको यह मजेदार किस्सा।

बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स जहां जरा से मुश्किल सीन के लिए भी VFX का इस्तेमाल कर लेते हैं, वहीं दुनिया के कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्ममेकर्स हमेशा उस सीन को प्रैक्टिकली करने की कोशिश करते हैं। अगर बात बन गई तो ठीक, नहीं बनी तो VFX के अलावा मौजूद दूसरे रास्ते अपनाए जाते हैं। ऑस्कर अवॉर्ड विनर ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलान को फिल्ममेकिंग की दुनिया में मील का पत्थर माना जाता है। ‘द डार्क नाइट’ और ‘ओपेनहाइमर’ जैसी उनकी दर्जनों फिल्में हैं, जिन्होंने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी एक फिल्म के लिए तो उन्होंने 500 एकड़ खेत ही खरीद डाले थे। चलिए जानते हैं ये किस्सा।

फिल्म में कौन सा था यह आइकॉनिक सीन?

बात साल 2014 की है जब क्रिस्टोफर अपनी फिल्म ‘इंटरस्टालर’ की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में एक सीन है जिसमें कूपर अपने बच्चों के साथ गाड़ी से जा रहा है और तभी उसे एक भारतीय ड्रोन नजर आ जाता है। कूपर अपनी गाड़ी से ही इस ड्रोन का पीछा शुरू कर देता है और इसका पीछा करते हुए वह गाड़ी मक्के के खेत में घुसा देता है। खेत में उग रही काफी फसल भी बर्बाद होती है, लेकिन फाइनली वह इस ड्रोन को पकड़ लेता है। कूपर के मक्के के हरे-भरे खेत में गाड़ी घुसा देने वाला यह सीन क्रिस्टोफर ने असल में शूट किया था।

डायरेक्टर ने क्यों खरीदे 500 एकड़ खेत?

क्रिस्टोफर ने यह सीन शूट करने के लिए 500 एकड़ खेत खरीद लिए और इस पर बाकायदे मक्के की वैसी फसल उगाई जैसी उन्हें अपने शॉट के लिए चाहिए थी। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यह सीन फिल्माने के लिए डायरेक्टर चाहते तो किसी के खेत में भी इजाजत लेकर यह सीन कर सकते थे। दरअसल यह पक्का नहीं था कि यह सीन एक बार में शूट हो जाएगा। हो सकता था कि मेकर्स को कई टेक लेने पड़ते। साथ ही जिस तरह की, और जैसी फसल जिस खेल में उगाई जानी थी, वह शायद डायरेक्टर क्रिस्टोफर को नहीं मिलती। लिहाजा क्रिस्टोफर ने खेत ही खरीद डाला।

खेती करके कमाया 60 लाख का प्रॉफिट

अब इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि क्रिस्टोफर ने इस फसल को उगाने में खेत तैयार करने से लेकर पानी लगाने और मजदूरी जैसी चीजों में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे। अगर आपको यह घाटे का सौदा लग रहा है तो जरा रुकिए। क्रिस्टोफर ने इस सबके बावजूद इस खेत से 60 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था। यानि कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई हुई थी। क्रिस्टोफर ने यह खेत कनाडा के एल्बर्टा इलाके में खरीदा था। फिल्म की शूटिंग और अपना काम पूरा करने के बाद क्रिस्टोफर ने यह खेत बेच दिया। यानि फिल्म के इस सीन में आप जो कुछ देखते हैं वो 100% रियल और बिना VFX के सीन हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN