Home BUSINESS NEWS HINDI सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी में गिरावट, मंगलवार की सुबह शेयर बाजार में...

सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी में गिरावट, मंगलवार की सुबह शेयर बाजार में ऐसा क्यों हुआ?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Live Today: आज मंगलवार की सुबह सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली थी। जबकि उसी समय निफ्टी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। सोमवार को भी दोनों लिस्टेड मार्केट्स में काफी बदलाव देखा गया था। सेंसेक्स कल जहां 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। तो वहीं निफ्टी में सोमवार को 1.60 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली थी। बता दें, मंगलवार की दोपहर को आखिरी कार स्थिति एक जैसी हो गई। आइए समझते हैं कि किस वजह से यह अंतर आ रहा था।

नया सिस्टम लागू

शेयर बाजार के नकद खंड में ‘क्लोजिंग ऑक्शन सेशन’ (सीएएस) सोमवार से लागू हो गया। इसके तहत पात्र शेयर के बंद भाव तय करने के लिए नई नीलामी-आधारित प्रणाली शुरू की गई है। इसी वजह से यह अंतर कल शाम और मंगलवार की सुबह देखने को मिला है। बता दें, इसका उद्देश्य मूल्य खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाना है।

दोपहर में क्या थी स्थिति

आज मंगलवार की दोपहर को सेंसेक्स 151 अंक की गिरावट के साथ 78489 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी आज 1.03 प्रतिशत या फिर 255 अंक लुढ़क कर 24516.45 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दोपहरर 12 बजे ट्रेंट, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एलटी, बीईएल, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटरनल के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, टीसीएस आदि कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या स्थिति

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बता दें, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

आज क्रूड ऑयल का रेट बढ़ गया। इंटरनेशनल मार्केट में 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ क्रूड ऑयल का रेट 84.91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, अब भी दाम जुलाई के 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से काफी कम है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN