Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सोहेल खान ने अचानक वजन घटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘शुरुआत में...

सोहेल खान ने अचानक वजन घटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘शुरुआत में मुझे थोड़ी घबराहट…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/16/1200x900/sohail_khan_1786840006458_1786840014845_4aabc6ce-5e37-4dda-b71b-cfff8e729622.jpg

 ‘अलायंस’ की रैप-अप पार्टी से सोहेल खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए और चिंता पैदा कर दी थी।

सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इन दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोहेल रियलिटी शो ‘अलायंस’ की रैप-अप पार्टी में शामिल हुए थे। इसी पार्टी से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए और चिंता पैदा कर दी थी। इन तस्वीरों में सोहेला का वजन काफी कम नजर आया, जिससे कई सवाल उठने लगे। जहां कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को लगा कि एक्टर किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि कहीं इसके पीछे GLP-1 वेट-लॉस दवाएं तो नहीं हैं। अब इस पर एक्टर का रिएक्शन आया है।

शुरुआती कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घबराहट

सोहेल खान ने हाल ही में HT को अपना इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी कम वजन को लेकर बात की। सोहेल ने बताया कि उनका वजन कम होने की वजह रियलिटी शो में आने के तुरंत बाद हुई हेल्थ प्रॉब्लम थी। एक्टर ने कहा, ‘शुरुआती कुछ दिनों में मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिक (बंद जगह में होने वाली घबराहट) महसूस हुई, क्योंकि मैं पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था। घर में घुसने के पहले ही हफ्ते में पेट की बीमारी ने मेरी मुश्किल को और भी बढ़ा दी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने मेरी सेहत को लेकर जो प्यार और चिंता दिखाई, उसी वजह से मैं पांच हफ्ते तक वहां रुका रहा, जबकि मैं पहले हफ्ते से ही बीमार था।’

मुझे बस अपने खाने-पीने पर कंट्रोल करना था

सोहले ने आगे कहा, ‘मुझे बस अपने खाने-पीने पर कंट्रोल करना था क्योंकि मैं चैलेंज का हिस्सा बने रहना चाहता था और उन नए परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहता था जो मैंने शो के दौरान बनाए थे और अब तो ये रिश्ता जिंदगी भर रहेगा। तो न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर; मैं बस सबसे ढेर सारा प्यार और अपनापन ले रहा हूं।’

सोहेल खान का वर्कफ्रंट

सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन: सन ऑफ वैजयंती’ में नजर आए थे। इसके अलावा सोहेल आखिरी बार 2017 में आई हिंदी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में दिखे थे, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। वह अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी सोहेल खान प्रोडक्शंस भी चलाते हैं, जिसने ‘राधे’, ‘रेडी’, ‘जय हो’, ‘पार्टनर’ और कई अन्य फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। सोहेल ने अपने फिल्मी करियर में मैंने दिल तुझको दिया (2002), डरना मना है (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), मैंने प्यार क्यों किया (2005), आई प्राउड टू बी एन इंडियन (2004), सलाम-ए-इश्क (2007) और हीरोज (2008) जैसी फिल्मों में नजर आए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN