Source :- LIVE HINDUSTAN
स्किन के लिए एलोवेरा जेल को फायेदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर लोग अलग-अलग तरह के स्किन केयर में करते हैं। अगर आपकी स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या है तो आप काले-भुरे धब्बों से छुटकारे के लिए एक पिगमेंटेशन करेक्टर मॉइस्चराइजर बना सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं-
एलोवेरा की पत्तियों से निकलने वाला जेल स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई नुस्खों में किया जाता है। एलोवेरा जेल हाइड्रेशन पाने में मदद करता है जिससे बालों से लेकर स्किन तक को फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल पिगमेंटेशन की समस्याओं को दूर करने वाले DIY में भी कर सकते हैं। यहां हम एक ऐसी रेमेडी बता रहे हैं जो पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर सकती है। स्किन पर पिगमेंटेशन तब होती है जब त्वचा में मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है और इसकी वजह से काले भुरे धब्बे स्किन को खराब कर देते हैं। यहां हम एलोवेरा जेल और मुलेठी समेत कुछ और चीजों का इस्तेमाल करते मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसके इस्तेमाल से काफी हद तक पिगमेंटेशन वाले काले भुरे धब्बे खत्म हो जाएंगे। सीखिए कैसे बनाएं-
DIY पिगमेंटेशन ठीक करने वाला मॉइस्चराइजर को बनाने की सामग्री
4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
1 छोटा चम्मच बादाम का तेल
1/2 छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर
1 विटामिन ई कैप्सूल
DIY पिगमेंटेशन ठीक करने वाला मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकालें। फिर इसमें गुलाब जल, मुलेठी पाउडर, बादाम का तेल और गुलाब जल मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद लास्ट में इसमें विटामिन ई कैप्सुल मिलाएं। इसे इतना ज्यादा मिक्स करना है कि एक स्मूद कंसिस्टेंसी तैयार हो जाए। फिर इस मॉइस्चराइजर को एक कंटेनर में भरें और इस्तेमाल करें।
कैसे इस्तेमाल करें
पिगमेंटेशन ठीक करने वाले इस मॉइस्चराइजर को रात में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्किन को अच्छी तरह से साफ करें और फिर साफ चेहरे पर इसे लगाएं। इस मॉइस्चराइजर को आप फ्रिज में रख सकते हैं लेकिन इसे 7 दिनों के अंदर ही इस्तेमाल कर लें। क्योंकि इसे कम दिन के लिए ही स्टोर कर सकते हैं इसलिए इस कम मात्रा में बनाएं।
काले धब्बों और असमान रंगत को नैचुरली कम करें वाले पिगमेंटेशन मॉइस्चराइजर में इस्तेमाल होने वाली चीजों के फायदे
1) मुलेठी पाउडर- मुलेठी की जड़ एक मशहूर आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी जो मेलेनिन को रोकती है और काले धब्बों को हल्का करती है।
2)विटामिन ई- यूवी से हुए नुकसान को ठीक करता है, मुंहासों के बाद के निशानों को हल्का करता है।
3) बादाम का तेल- नियासिनमाइड और विटामिन ई से भरपूर होता है। ये टैनिंग और रंगत में बदलाव को कम करता है।
4) एलोवेरा जेल-ये पिगमेंटेशन की वजह से होने वाली जलन को शांत करता है, ठीक होने की प्रक्रिया को तेज करता है।
5) गुलाब जल- ये हल्के टोनर, स्किन के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को बेहतर ढंग से सोखने के लिए तैयार करता है।
नोट- पिगमेंटेशन कम करने के लिए इसका लगातार इस्तेमाल जरूरी है। इसी के साथ दिन में सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है क्योंकि एसपीएफ के बिना यह काम नहीं करेगा।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और ना ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


