Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्किन चमकाने के लिए बेहतरीन हैं खाने की ये 5 चीजें, देखिए...

स्किन चमकाने के लिए बेहतरीन हैं खाने की ये 5 चीजें, देखिए आसान DIY रेमेडीज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सेहत के लिए जिन चीजों को फायदेमंद माना जाता है उनमें से कुछ चीजों का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जा सकता है। यहां जानिए 5 उन चीजों के बारे में जो स्किन केयर में इस्तेमाल की जा सकती हैं। 

हेल्दी और चमकदार स्किन सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बल्कि खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जा सकता है। यहां हम 5 ऐसी खाने की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो स्किन केयर के लिए बेहतरीन होती हैं। जानिए इन चीजों को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

1) अलसी के बीज

सेहत के लिए अलसी के बीज बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसी के साथ ये बीज स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे

फेस मास्क- अलसी के बीज को पानी में उबालकर गाढ़ा कर लें और फिर इसे छानकर इसके जेल को शहद के साथ मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें। हाइड्रेशन और ग्लो के लिए ये बेस्ट है।

स्लीपिंग जेल– प्लम्प स्किन और हाइड्रेशन के लिए रात में अलसी के बीज का जेल बेस्ट है। सोने से पहले इस जेल की एक पतली लेयर स्किन पर लगाएं।

फेस पैक- अलसी के बीज का जेल लें और उसमें दही मिलाकर एक पैक तैयार करें। स्मूद और ग्लोइंग स्किन पाने में इससे मदद मिलती है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ कर लें।

आइस क्यूब-अलसी के जेल को फ्रीजर में जमा दें। फिर इस आइस क्यूब को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और मसाज करें। एक मिनट तक मसाज करने के बाद आपकी स्किन कूल और रिफ्रेश महसूस करेगी।

2) खीरा

सेहत के लिए खीरा को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हाइड्रेशन के लिए इसे सुपरफूड माना जाता है। सालों से खीरे का इस्तेमाल स्किन केयर में अलग-अलग तरह से किया जा रहा है।

मास्क- खीरे का मास्क बनाने के लिए खीरे के रस को एलोवेरा जेल और गुलाब जल के साथ मिलाएं। फिर इसे हफ्ते में दो से तीन बार 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं।

स्लाइस- खीरे की ठंडी स्लाइस को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाने से चेहरे की सूजन से छुटकारा मिलता है। स्किन रिफ्रेश करने का ये एक बेस्ट तरीका है।

स्प्रे- खीरे को कद्दूकस करें और फिर इसका रस निकाल लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसे स्प्रे बोतल में डालें और फिर मिस्ट की तरह या फिर कॉटन पर लेकर इसका इस्तेमाल करें। इंस्टेंट हाइड्रेशन और फ्रेशनेस के लिए ये बेस्ट है।

आइस क्यूब- खीरे के जूस को आइस ट्रे में जमा लें। फिर इस बर्फ के टुकड़े से 1 से 2 मिनट के लिए मसाज करें। ठंडक और सूजन कम करने के लिए ये बेस्ट है।

3) शहद

शहद हेल्थ और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल भी चार तरीकों से कर सकते हैं।

फेस पैक- शहद और हल्दी को एक साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं और फिर इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। ग्लो पाने के लिए ये बेस्ट है।

स्पॉट ट्रीटमेंट- चेहरे पर दाग से निपटने के लिए कच्चे शहद का इस्तेमाल करें। इसे दाग पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं।

क्लींजर- चेहरे को साफ करने के लिए शहद और कुछ बूंद पानी को एक साफ मिलाएं और इससे चेहरे की मासज करें। फिर धो लें। सॉफ्ट और क्लीयर स्किन के लिए इस रेमेडी को अपनाएं

लिप स्क्रब- शहद और चीनी को मिलाकर लिप स्क्रब बनाएं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इस मिक्स को 1 मिनट के लिए होठों पर लगाकर मसाज करें।

3) चावल

चावल का इस्तेमाल अधिकतर भारतीय घरों में रोजाना किया जाता है। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसका इस्तेमाल स्किन केयर में सालों से किया जा रहा है।

टोनर- फर्मेंटेड चावर के पानी से टोनर बनाया जा सकता है। इसे कॉटन पर लेकर या फिर मिस्ट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रेश स्किन पाने के लिए ये बेस्ट है।

फेस मास्क- चावल का आटा और दूध मिलाकर एक मास्क तैयार करें। फिर इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और स्किन धो लें। स्मूद-ग्लोइंग स्किन के लिए इसका इस्तेमाल करें।

स्क्रब- चावल का आटा और शहद दोनों तो मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इससे चेहरे की मालिश करें और फिर स्किन साफ कर लें। डेड स्किन को साफ करने के लिए ये अच्छी रेमेडी है।

आइस क्यूब- चावल के पानी का इस्तेमाल करके आइस क्यूब तैयार कर लें। फिर इससे एक मिनट के लिए चेहरे की मालिश करें। स्किन को ठंडक देने के लिए ये बेस्ट है।

5) बेसन

स्किन केयर रेमेडीज में बेसन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। इसे चार तरीकों से यूज कर सकते हैं।

टैन रिमूवल पैक- इसके लिए बेसन, दही और हल्दी को एक साथ मिलाएं। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। टैनिंग साफ करने के लिए ये बेस्ट है।

क्यूब क्लींजर- बेसन और दूध का पेस्ट बनाकर उसके आइस क्यूब्स बना लें। फिर एक आइसक्यूब से एक मिनट तक मसाज करें और फिर चेहरा धो लें। सॉफ्ट क्लीयर स्किन के लिए ये बेस्ट है।

ऑयल कंट्रोल मास्क-ऑयली स्किन वालों के बेसन और गुलाब जल अच्छा है। इससे मास्क बनाएं और फिर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।

स्क्रब- चावल का आटा, बेसन और दूध को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे एक मिनट के लिए चेहरे पर लगाते हुए मसाज करें।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN