Home LIFESTYLE NEWS HINDI हींग वाले आलू मटर पूड़ी के साथ लगते जबरदस्त, सीखिए सब्जी बनाने...

हींग वाले आलू मटर पूड़ी के साथ लगते जबरदस्त, सीखिए सब्जी बनाने की आसान रेसिपी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूड़ी के साथ आलू मटर की हींग वाली सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है। अच्छी बात यह है कि कम समय में आप इस सब्जी को फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए आलू मटर की सब्जी बनाने की आसानी रेसिपी।

रोजाना क्या बनाएं ये महिलाओं का सबसे बड़ा सवाल होता है। ऐसे में आप रोजाना की सब्जी को एक नए ट्विस्ट के साथ तैयार कर सकते हैं। यहां हम आलू मटर बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे आप हींग फ्लेवर के साथ तैयार कर सकते हैं। हींग फ्लेवर के साथ बने आलू मटर की सब्जी पूड़ी के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट है। अगर आपके पास समय कम हो तो आप इस सब्जी को बना सकते हैं। क्योंकि ये कम समय में फटाफट बनकर तैयार हो जाती है। यहां सीखिए इस सब्जी को कैसे बना सकते हैं।

हींग वाले आलू-मटर बनाने के लिए आपको चाहिए

-3 मध्यम उबले आलू

-1 कप उबले हुए हरे मटर

-2 बड़े चम्मच तेल

-1 छोटा चम्मच जीरा

-आधा छोटा चम्मच राई

-1/4 छोटा चम्मच हींग

-1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ

-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

-2 मध्यम टमाटर, बारीक कटे हुए

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1 चम्मच धनिया पाउडर

-नमक स्वादअनुसार

-2-3 कप गर्म पानी

-गार्निश के लिए ताजी हरी धनिया की पत्तियां

हींग वाले आल-मटर की सब्जी कैसे बनाएं

पहले करें तैयारी

इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धो लें। फिर इन्हें कुकर में डालकर 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं। जब आलू पक जाएं तो कुकर ठंडा होने दें और फिर आलू को कुकर से निकाल लें। अब इन आलू के छिलकों को अच्छी तरह से छील लें और फिर एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें। आलू के साथ-साथ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को अच्छी तरह से काट लें। इसके अलावा मटर को भी उबालकर एक तरफ रख लें।ॉ

अब तैयार करें सब्जी

सब्जी को बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें। फिर इसमें जीरा, राई और हींग डालें। इन्हें चटकने दें। जब तीनों चीजों का रंग हल्का बदल जाए तब इसमें कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें। फिर इन्हें कुछ सेकंड तक भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें। थोड़ा पानी डालें और मसाले को अच्छी तरह मिलने तक पकाएं। जब मसाला पक जाए, तो 1-2 बड़े चम्मच मसाला निकालकर अलग रख लें। फिर इसमें उबले और हल्के मैश किए हुए आलू और उबली हुई हरी मटर डालें। जरूरत के हिसाब से गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर सब्जी को कुछ मिनट तक उबलने दें।

सर्व करें

सब्जी के उबलने के बाद इसमें अलग रखा हुआ मसाला वापस सब्जी में डालें और 2-3 मिनट तक और पकाएं। फिर ऊपर से ताजे धनिये के पत्ते डालकर सजाएं। अब इस सब्जी को गरमा-गरम पूरी के साथ परोसें।

नोट- सब्जी में हींग का सही फ्लेवर तभी आएगा जब आप सही हींग को चुनेंगे। कोशिश करें की सब्जी बनाने के लिए आप ताजी मटर का इस्तेमाल करें। अगर फ्रोजन मटर यूज कर रहे हैं तो इन्हें बहुत ज्यादा ना उबालें, क्योंकि सब्जी के साथ उबलने पर ये बहुत ज्यादा घुल जाती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN