Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- SIP Investors: किसी भी एसआईपी निवेशक के लिए मौजूदा परिस्थितियां काफी चिंताजनक हैं
- एक्सपर्ट्स के अनुसार SIP इनवेस्टर्स को इस समय का बेहतर ढंग से उपयोग करना चाहिए
SIP Investors: पिछले हफ्ते से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब चुके हैं। आज से पहले महज 5 कारोबारी दिन में सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़क गया था। जनवरी के अपने उच्चतम स्तर की तुलना में निफ्टी 50 इस समय 15 प्रतिशत गिर चुका है। अब ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि मौजूदा समय में क्या करना सही रहेगा? क्या इस समय अपनी SIP को जारी रखना ठीक रहेगा?
क्या करें इस समय SIP करने वाले लोग
मौजूदा परिस्थिति किसी भी निवेशक को परेशान कर सकती है। लेकिन एक एसआईपी करने वाले व्यक्ति को हमेशा यह सोचना चाहिए कि आखिर उसने निवेश क्यों करना शुरू किया था। क्या यह शॉर्ट टर्म के लिए था या लॉन्ग टर्म के लिए।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशकों को शॉर्ट टर्म गिरावट से कभी भी परेशान नहीं होना चाहिए। अगर आपने बाजार में 10 साल तक निवेश किया है तो 5 दिन या 5 हफ्ते गिरावट से चिंतित नहीं होना चाहिए। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि किसी भी फंड में निवेश करता रहे। अपने लक्ष्य, परफॉर्मेंस आदि को देखते हुए फैसला लेना गलत नहीं है।
क्या SIP निवेशकों को ऐसी गिरावट चाहिए?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एसआईपी बढ़ते हुए बाजार के लिए नहीं होता है। यह गिरावट के समय अधिक कमाई का मौका देता है। बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मार्केट लगातार बढ़ रहा है तो एसआईपी भी बढ़ेगा। लेकिन आपको अधिक कीमत पर यूनिट खरीदने होंगे। वहीं, मार्केट की गिरावट में सस्ते दाम पर यूनिट खरीदे जा सकते हैं।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट बालकृष्ण कहते हैं कि मार्च 2020 का वह दौर याद करिए जब महज 2 महीने के अंदर निफ्टी 40 प्रतिशत लुढ़क गया था। हालिया गिरावट के बाद निफ्टी इस समय मार्च 2020 की तुलना में लगभग 3 गुना अधिक रिटर्न पर बैठा है।
क्या जारी रखें एसआईपी
अगर आपके पास रिस्क उठाने की क्षमता, समय है। साथ ही लक्ष्य भी वही पुराना है। तो एसआईपी जारी रखने में कोई भी बुराई नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपके पास अतिरिक्त कैश है और एसआईपी बढ़ाने की सोच सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि मार्केट की इस गिरावट में घर की जरूरतों को काटकर लम-सम करने की भी जरूरत नहीं है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर निवेश की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




