Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- तपारिया टूल्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हर इक्विटी शेयर पर ₹40 का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है
- कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है
- इस हिसाब से कंपनी ने शेयर की फेस वैल्यू पर 400% डिविडेंड देने का ऐलान किया है
Stock Dividend: शेयर बाजार में तपारिया टूल्स (Taparia Tools) के शेयर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। यह शेयर फिलहाल ₹20 से भी कम कीमत पर मिल रहा है। सोमवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में 4.99% की तेजी आई और शेयर अपर सर्किट पर पहुंचकर ₹17.89 के भाव पर कारोबार करने लगा। खास बात यह है कि कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब कंपनी की रिकॉर्ड डेट पर टिकी हुई है। बता दें कि कंपनी ने इसके लिए 12 नवंबर 2026, गुरुवार को रिकॉर्ड डेट तय की है।
हर शेयर पर मिलेगा ₹40 का डिविडेंड
तपारिया टूल्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हर इक्विटी शेयर पर ₹40 का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है। इस हिसाब से कंपनी ने शेयर की फेस वैल्यू पर 400% डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने BSE को दी गई जानकारी में बताया कि यह डिविडेंड 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के मुनाफे से दिया जाएगा। यानी जिन निवेशकों के पास तय नियमों के मुताबिक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड मिल सकता है।
12 नवंबर है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने डिविडेंड के लिए 12 नवंबर 2026, गुरुवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसी तारीख के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किन निवेशकों को डिविडेंड का फायदा मिलेगा। निवेशकों के लिए 11 नवंबर 2026, बुधवार शेयर खरीदने की आखिरी तारीख होगी। यानी जो निवेशक इस डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, उन्हें तय समय के अंदर शेयर खरीदने होंगे। हालांकि, शेयर खरीदने से पहले एक्स-डिविडेंड डेट और सेटलमेंट से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें।
कंपनी के मुनाफे में 18% की बढ़त
तपारिया टूल्स ने दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.42% बढ़कर ₹47.97 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹40.50 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कमाई यानी नेट रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस में भी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹289.04 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹253.43 करोड़ था।
3 महीने में दिया 70% से ज्यादा रिटर्न
तपारिया टूल्स के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोमवार को शेयर में 4.99% की तेजी आई और यह ₹17.89 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.99% और एक महीने में 15.72% चढ़ा है। अगर तीन महीने के प्रदर्शन की बात करें तो इस दौरान शेयर ने 70.38% का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयर में 35.39% की गिरावट भी आई है। वहीं, दो साल में इस शेयर ने 114.25% और तीन साल में करीब 541% का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का हाई ₹37.08 है, जो 20 जुलाई 2026 को बना था। वहीं, शेयर का 52 हफ्ते का लो ₹10.50 रहा, जो 19 नवंबर 2025 को दर्ज किया गयाथा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




