Home BUSINESS NEWS HINDI हर 1 शेयर पर फ्री मिले 4 शेयर, अब धमाल मचाए है...

हर 1 शेयर पर फ्री मिले 4 शेयर, अब धमाल मचाए है ‘नई कंपनी’, दो हफ्ते में 54% की तूफानी तेजी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर के बाद लिस्ट हुईं चार नई कंपनियों में से एक वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार 9 दिन से तेजी बनी हुई है। वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयर सोमवार को BSE में करीब 5 पर्सेंट उछाल के साथ 32.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 15 जून को बाजार में लिस्ट हुए हैं। इधर, दो हफ्तों में कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

21 रुपये से बढ़कर 32 रुपये के पार पहुंच गए शेयर
वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel) के शेयर 15 जून को BSE में 22.25 रुपये पर लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर लिस्टिंग वाले दिन 21.06 रुपये पर बंद हुए। इस लेवल से कंपनी के शेयर 29 जून को 32.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले पांच दिन की बात करें तो वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर 21 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 32.45 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 19.60 रुपये है। वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार को 12,689 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

क्या है कंपनी का कारोबार
वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (Vedanta Iron and Steel) का ऑपरेशंस भारत और अफ्रीका में फैला हुआ है। कंपनी का फोकस आयरन ओर एक्सप्लोरेशन, माइनिंग और प्रोसेसिंग पर है। कंपनी हाई-क्वॉलिटी स्टील, वायर रॉड्स, टीएमटी बार, पिग आयरन, डक्टल आयरन पाइप्स, फेरो-सिलिकॉन सीमेंट और मेटलर्जिकल कोक का प्रॉडक्शन करती है। सेसा आयरन ओर, ईएसएल स्टील लिमिटेड और वेस्टर्न क्लस्टर लिमिटेड के बिजनेस के इंटीग्रेशन के जरिए कंपनी को बनाया गया है।

वेदांता लिमिटेड का डीमर्जर
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने अप्रैल में घोषणा की थी कि उसके प्रत्येक योग्य शेयरधारक को वेदांता के हर 1 शेयर पर 4 कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे। यह कंपनियां वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता आयरन एंड स्टील हैं। वेदांता लिमिटेड ने डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 फिक्स की थी। वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर सोमवार को 452.20 रुपये पर बंद हुए हैं। वेदांता पावर के शेयर 41.40 रुपये पर बंद हुए। वहीं, वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर सोमवार को BSE में 33.25 रुपये पर बंद हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN