Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- पीएच कैपिटल लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी
- कंपनी हर 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर बांटेगी
- कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर फिक्स की है
पीएच कैपिटल लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, पीएच कैपिटल हर 1 शेयर पर अपने निवेशकों को 10 फ्री शेयर (बोनस शेयर) बांटेगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में उछाल के साथ 1355 रुपये पर बंद हुए हैं। पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। पीएच कैपिटल के शेयर एक साल में 648 पर्सेंट उछल गए हैं।
7 अक्टूबर है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Limited) ने पिछले दिनों ही बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस की है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बुधवार 7 अक्टूबर 2026 फिक्स की है। बोनस इश्यू में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 3,00,01,000 नए इक्विटी शेयरों का इश्यू करना शामिल है, जो कि 30,00,100 इक्विटी शेयरों के मौजूदा बेस पर जारी किए जाएंगे। कंपनी गुरुवार 8 अक्टूबर 2026 को अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, शुक्रवार 9 अक्टूबर को ट्रेडिंग डेट है।
एक साल में 648% चढ़ गए हैं पीएच कैपिटल के शेयर
पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Limited) के शेयरों में पिछले एक साल में 648.41 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 210.49 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में पीएच कैपिटल के शेयरों में 128 पर्सेंट का उछाल आया है। 3 महीने में कंपनी के शेयर 39 पर्सेंट चढ़ गए हैं। यह बात BSE पर उपलब्ध डेटा में कही गई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1355 रुपये है। वहीं, पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 165.05 रुपये है। पीएच कैपिटल लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार को 406 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
5 साल में 2087% उछल गए कंपनी के शेयर
पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 2087.25 पर्सेंट उछल गए हैं। यह बात BSE पर उपलब्ध डेटा से ली गई है। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 5476 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयर 1849 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 574 पर्सेंट की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




