Home rss world hindi हादसा या साजिश? वाइट हाउस में दो जगह कार हादसा, क्या कर...

हादसा या साजिश? वाइट हाउस में दो जगह कार हादसा, क्या कर रहे थे प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति निवास, वाइट हाउस में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक कार, साइनपोस्ट में जाकर टकरा गई। इसके बाद आनन-फानन में वाइट हाउस में लॉकडाउन कर दिया गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति निवास, वाइट हाउस में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक कार, साइनपोस्ट में जाकर टकरा गई। इसके बाद आनन-फानन में वाइट हाउस में लॉकडाउन कर दिया गया। यह हादसा लेफेयेट स्क्वॉयर में हुआ, जो वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति निवास के बिल्कुल करीब है। हादसे के बाद सीक्रेट सर्विस अफसरों और नेशनल गार्ड ट्रूप्स ने, ड्राइवर को काबू कर लिया। बताया जाता है जिस वक्त यह हादसा हुआ, राष्ट्रपति ट्रंप अपने निवास में मौजूद थे। वहीं, सीक्रेट सर्विस के मुताबिक ठीक उसी वक्त वाइट हाउस में एक और भी ऐसी ही घटना हुई।

भागने की फिराक में था ड्राइवर

यह हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह के 10 बजे हुआ। सिल्वर रंग की एक सेडान लेफेयेट स्क्वॉयर के उत्तरी क्षेत्र में एक साइनोस्ट से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी में बड़े पैमाने पर धुआं निकलने लगा। यह सब देखकर वहां सुरक्षा में तैनात सभी जवान तत्काल कार की तरफ पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर को कार से निकलने के लिए कहा। जब ड्राइवर कार से निकला तो वह भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सीक्रेट सर्विस अफसरों और नेशनल गार्ड्स ट्रूप्स ने उसे समय रहते दबोच लिया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

हादसा या साजिश?

लेफेयेट स्क्वायर व्हाइट हाउस के सामने सीधे पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर स्थित है। यह राष्ट्रपति परिसर के पास एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके चलते व्हाइट हाउस के आसपास अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए। दुर्घटना के बारे में और विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हो पाया। यह पता नहीं चल पाया कि कार दुर्घटनावश टकरायी थी या फिर जानबूझकर इसे टकराया गया था।

सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया

यूएस सीक्रेट सर्विस के मुताबिक वाइट हाउस में दो अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। इसमें से व्यक्ति ने कार फुटपाथ पर चला दी। वहीं, दूसरे ने राष्ट्रपति परिसर के सामने लेफेयेट पार्क में बैरिकेड पार कर दिया। सीक्रेट सर्विस के बयान के मुताबिक दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। बयान में कहा गया कि ड्राइवर सुरक्षाकर्मियों के साथ भिड़ गया। लेकिन उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें कहा गया। ठीक उसी समय, दूसरा व्यक्ति लैफायेत पार्क के उत्तर-पश्चिम कोने के पास एक बैरिकेड को पार कर गया। उस व्यक्ति को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN