Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर शक जताया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव ईमानदारी से नहीं हुए। रिपब्लिकन पार्टी को पूरे देश में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए है। यह पहली बार है जब उन्होंने इस बार के मिडटर्म के नतीजों को लेकर शक जताया है। रिपब्लिकन पार्टी को पूरे देश में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। टेक्सास और साउथ कैरोलिना जैसे पार्टी के मजबूत गढ़ों में भी डेमोक्रेट्स को बड़ी सफलता मिली। ट्रंप की ये टिप्पणियां चुनाव के छह दिन बाद आईं, जब नतीजे लगभग साफ हो चुके थे।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि क्या सच में कोई मानता है कि यह इलेक्शन ईमानदार था? पोल इतने गलत कैसे हो सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती वोटों के कुछ बैच इतने बड़े थे कि वोटिंग के बावजूद जीत नामुमकिन हो गई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि वोटिंग मशीनों का नतीजों पर वोटरों से कहीं ज्यादा असर पड़ता है। उन्होंने लिखा कि यह सब मशीनों के बारे में है, जो वोटर से कहीं ज्यादा जरूरी हैं!
पहले भी लगा चुके हैं आरोप
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने बिना ठोस सबूत के चुनावों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर बैलेट फ्रॉड का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि लाखों अवैध वोट डाले गए और मशीनों में गड़बड़ी की गई। हालांकि, उनके ये दावे कभी साबित नहीं हो सके। दर्जनों मुकदमे विभिन्न अदालतों में दायर किए गए, लेकिन सभी नाकाम रहे। सुप्रीम कोर्ट सहित कई कोर्ट्स ने इन दावों को खारिज कर दिया।
मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका
बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान हुआ। कई राज्यों में जहां पार्टी मजबूत मानी जाती थी, वहां भी सीटें हाथ से निकल गईं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, ये हार ट्रंप और उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका थी। ट्रंप की पोस्ट ने एक बार फिर चुनावी नतीजों पर सवाल उठाने की उनकी पुरानी आदत को दोहराया।
मिडटर्म में रिपब्लिकन की हार के बाद ट्रंप की नई टिप्पणियों ने एक बार फिर वही बहस छेड़ दी है। डेमोक्रेट्स और कई स्वतंत्र विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप बार-बार बिना सबूत के आरोप लगाकर लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। वहीं, उनके समर्थकों का मानना है कि वोटिंग मशीनों और मेल-इन बैलेट में गड़बड़ी की संभावना बनी रहती है। ट्रंप की ये बातें तब आई हैं जब मिडटर्म के नतीजे रिपब्लिकन के लिए निराशाजनक रहे। कई जगहों पर ओपिनियन पोल और असली नतीजों में बड़ा फर्क दिखा। ट्रंप ने इसी बात को उठाया है कि पोल इतने गलत कैसे हो सकते हैं। उन्होंने शुरुआती वोटों के बड़े बैचों का जिक्र करते हुए कहा कि ये मशीनों के जरिए नतीजों को प्रभावित करते हैं।
अमेरिका में मशीन और बैलेट का होता है इस्तेमाल
गौरतलब है कि अमेरिकी चुनाव प्रणाली में वोटिंग मशीनों और कागजी बैलेट दोनों का इस्तेमाल होता है। कई राज्यों में मशीनों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ट्रंप की ताजा पोस्ट से साफ है कि वे मिडटर्म की हार को आसानी से स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने नतीजों पर सवाल उठाकर अपनी पुरानी लाइन को दोहराया है। राजनीतिक हलकों में ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या ट्रंप आगे भी ऐसे दावे करते रहेंगे या कोई नया सबूत पेश करेंगे। फिलहाल, उनके आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




