Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हेरा फेरी 3 नहीं बनेगी! प्रियदर्शन बोले- क्यों मिली तारीफ को बर्बाद…

हेरा फेरी 3 नहीं बनेगी! प्रियदर्शन बोले- क्यों मिली तारीफ को बर्बाद…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/hera_pheri_3_10_14_1791959128365_cDIY_1791959132388_MUWk_c5bd0add-a5ee-4280-8c65-cea891ff7533_2n4P.png

हेरा फेरी के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा। इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही है। फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

हेरा फेरी 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस फिल्म के बनने को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस पार्ट को लेकर प्रियदर्शन ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा। इसी के साथ प्रियदर्शन ने ये भी बताया कि वो क्यों भागम भाग पार्ट 2 को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।

क्यों सीक्वल डायरेक्ट नहीं करते हैं प्रियदर्शन?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियदर्शन ने भागम भाग सीक्वल डायरेक्ट नहीं करने को लेकर कहा कि वो सीक्वल इसलिए नहीं करते हैं क्योंकि अगर आप सीक्वल बना रहे हैं तो वो पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा, “इसलिए मैं कभी सीक्वल नहीं करता क्योंकि आप अगर पार्ट 2 बना रहे हैं, तो वो पार्ट 1 से ज्यादा अच्छा होना चाहिए। जैसे जैसे ‘टर्मिनेटर’ फ्रैंचाइजी में हुआ था, जहां पार्ट 2, पार्ट 1 से बेहतर था। जब तक आपके पास उससे कहीं ज्यादा बेहतर कहानी न हो, आपको पार्ट 2 नहीं बनाना चाहिए। लोग तभी सीक्वल बनाते हैं जब पहला पार्ट अच्छा चल जाता है, तो अगर आप पहले से बेहतर सीक्वल नहीं बना रहे हैं तो फ्रेंचाइजी की कोई कीमत नहीं है।”

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के साथ ‘हैवान’ फ्लॉप होने पर डायरेक्टर प्रियदर्शन का पहला रिएक्शन, बोले -पहले भी हुआ…

प्रियदर्शन बोले- नहीं बनेगी हेरा फेरी 3

उन्होंने आगे कहा, “सीक्वल्स के साथ होता क्या है कि वो पहली फिल्म की वेल्यू को बेच रहे होते हैं। वो फिल्म नहीं बना रहे होते हैं, वो प्रोजेक्ट बना रहे होते हैं, और मुझे प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। भागम भाग के लिए अक्षय कुमार ने पूछा था कि क्या मैं सीक्वल डायरेक्ट करना चाहता हूं? मैंने कहा नहीं। बात ये है कि जब आप फिल्म बनाते हैं और लोग उसकी तारीफ करते हैं, तो आपको क्यों पार्ट 2 बनाकर उस तारीफ बर्बाद करना है? इसलिए मैं सीक्वल्स डायरेक्ट करने से मना कर देता हूं। दूसरे लोगों को मेरी फिल्मों के सीक्वल बनाने दीजिए। मुझे कोई तकलीफ नहीं है।” इस बातचीत के दौरान प्रियदर्शन से पूछा गया कि क्या वो हेरा फेरी 3 बनेगी? उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि वो कभी भी बनेगी।”

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी ने मेरी जिंदगी मुश्किल बना दी, मुझे कॉमेडी फिल्में बनाना पसंद ही नहीं है- प्रियदर्शन

भागम भाग के सीक्वल का इस साल हुआ था ऐलान

भागम भाग की बात करें तो इस साल फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया गया था। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सीक्वल में अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी होगी, लेकिन गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में होंगी। मनोज बाजपेयी के अपोजिट एक्ट्रेस को लेकर बातचीत चल रही है। सीक्वल का डायरेक्शन प्रियदर्शन की जगह राज शांडिल्य करेंगे।

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ दी ज्यादा हिट मूवीज, जानें किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाए

कब रिलीज हुई थी भागम भाग?

भागम भाग की बात करें तो ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल और अरबाज खान जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का स्क्रीनप्ले नीरज वोरा ने लिखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 32 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 56.63 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। इस फिल्म को सुनील शेट्टी और धवल जटानिया ने प्रोड्यूस किया था।

ये भी पढ़ें: प्रियदर्शन के ‘कमजोर शिक्षा’ वाले कमेंट पर राजपाल यादव का जवाब- मैं वेल एजुकेटेड हूं, जिसको पता नहीं…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN