Home LIFESTYLE NEWS HINDI हेल्दी रहने के लिए काफी नहीं है एक्सरसाइज, 40+ महिलाएं एनर्जेटिक रहने...

हेल्दी रहने के लिए काफी नहीं है एक्सरसाइज, 40+ महिलाएं एनर्जेटिक रहने के लिए अपनाएं स्मार्ट लंच हैबिट्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

40 की उम्र के बाद एक्टिव रहने के लिए लोग एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं, जबकि एक्सरसाइज अकेले काफी नहीं है। एक्सपर्ट ने 40+ उम्र की महिलाओं को एनर्जेटिक रहने के लिए स्मार्ट लंच हैबिट्स अपनाने की सलाह दी हैं जिनको अपनाने से खूब फायदा मिलेगा।

उम्र के मुताबिक लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर लोग खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन सिर्फ वर्कआउट करना ही काफी नहीं है। दोपहर की एनर्जी, मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और वेट मैनेजमेंच काफी हद तक आपके लंच पर निर्भर करता है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर 30 से ज्यादा उम्र की व्यस्त महिलाओं को वजन कम, यंग महसूस और एक्टिव रहने में मदद करवाने वाली कुल्विंदर कौर ने स्मार्ट लंच की आदतें शेयर की हैं जो खासतौर से 40+ महिलाओं को अपनानी चाहिए।

40+ उम्र की महिलाओं के लिए स्मार्ट लंच की आदतें

1) हर लंच में प्रोटीन जरूर डालें

ज्यादातर भारतीय घरों में दिन के समय सब्जी रोटी सालद बनाया जाता है। लेकिन अगर आप अपने खाने की थाली में दाल, पनीर, दही, चना, राजमा या अंकुरित चीजों को शामिल कर लेंगे तो प्रोटीन की मात्रा को पूरा कर पाएंगे। जो मांसपेशियों को मजबूत रखने के साथ क्रेविंग को कम करने में मदद करती है।

2) प्लेट का आधा हिस्सा सलाद और सब्जियां

इंडियन थाली में साइड्स के तौर पर अचार, पापड़, चटनी जरूर होता है। ये चीजें स्वाद को तो दोगुना बढ़ा देती हैं लेकिन सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। अगर आप दिनभर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं तो फाइबर से भरपूर चीजों को खाने में शामिल करें। ये चीजें पाचन में सुधार करती हैं और हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करती हैं।

3) पोर्शन के मुताबिक कार्ब्स लें

कुछ लोग वजन कम करने के लिए सबसे पहले कार्ब्स लेना छोड़ देते हैं। जबकि ये गलत आदत है। दिन के खाने में रोटी, चावल या बाजरा को शामिल करें लेकिन ये सभी चीजें संतुलन में खाएं। एक्सट्रा कार्ब्स एनर्जी क्रैश कर सकते हैं।

4) लंच से 20-30 मिनट पहले पानी पियें

खाने के साथ पानी पीने की आदत को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए खाने से कुछ देर पहले पानी पिएं ऐसा करने से ओवरईटिंग कम होती है और पाचन बेहतर होता है।

5) 10 मिनट पैदल जरूर चलें

चाहें खाना दोपहर का खाया हो या फिर रात का हमेशा एक छोटी वॉक लें। खाने के बाद 10 मिनट पैदल चलने से ब्लड शुगर नियंत्रण करने में मदद मिलती है, इसके अलावा बेहतर पाचन और फैट कम करने में भी ये आदत फायदेमंद होती है।

6) मीठा खाने की आदत को कंट्रोल करें

बहुत से लोग खाना खाते ही मीठा खाने के लिए डिब्बे खोजते हैं। जबकि ये सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी जगह फल या सौंफ चुनें। इससे मीठे की तलब धीरे-धीरे कम होगी।

7) लंच स्किप करना बंद करें

एनर्जेटिक रहने के लिए दिन की तीन मील बहुत जरूरी हैं। अगर आप खाना स्किप करते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म और हार्मोन दोनो पर असर होता है।

टिप

ध्यान रखें कि 40 की उम्र के बाद शरीर को कम खाने की नहीं बल्कि सही पोषण की जरूरत होती है। आज जो आदतें आप बनाएंगे, वही कल हेल्दी, एक्टिव और दवा-मुक्त रहने में आपकी मदद करेंगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN