Home rss business hindi ₹1,076 करोड़ का बड़ा ऑर्डर…खबर आते ही रॉकेट बने कंपनी के शेयर;...

₹1,076 करोड़ का बड़ा ऑर्डर…खबर आते ही रॉकेट बने कंपनी के शेयर; आपका है दांव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • NCC Share: NCC को आंध्र प्रदेश सरकार के रूर वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपॉर्टमेंट से ₹1,076.71 करोड़ का ऑर्डर मिला है
  • Yeleru Reservoir से जुड़े मल्टी-विलेज ड्रिंकिंग वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है
  • ऑर्डर की खबर के बाद NSE पर NCC के शेयर 5% तक चढ़ गए

NCC को आंध्र प्रदेश सरकार के रूर वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपॉर्टमेंट से मिला ₹1,076.71 करोड़ का ऑर्डर।

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी NCC के शेयरों में मंगलवार को अचानक तेजी देखने को मिली। कंपनी को आंध्र प्रदेश सरकार से ₹1,076.71 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद NSE पर शेयर करीब 5% तक चढ़कर ₹137.30 के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया। यह ऑर्डर GST को छोड़कर है और कंपनी के लिए वॉटर इंफ्रॉस्ट्रक्चर बिजनेस में एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

NCC ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे आंध्र प्रदेश के ग्रामीण जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग (Rural Water Supply and Sanitation Department) से लेटर ऑफ एक्सेपटेंस (Letter of Acceptance) मिला है। इसके तहत अनकापल्ली जिले के अनकापल्ली क्षेत्र में Yeleru Reservoir से जुड़ी मल्टी विलेज ड्रिंकिंग वाटर सप्लाई स्कीम (Drinking Water Supply Scheme) को विकसित किया जाएगा। प्रोजेक्ट का उद्देश्य संबंधित सेक्टर में कई गांवों तक पेयजल की आपूर्ति के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।

कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि 24 महीने रखी गई है, जिसमें निर्माण कार्य भी शामिल है। यह ऑर्डर एक घरेलू संस्था की ओर से मिला है। NCC ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली संस्था में कंपनी के प्रमोटर (Promoter), प्रमोटर ग्रुप (Promoter Group) या ग्रुप कंपनीज (Group Companies) की कोई हिस्सेदारी या रुचि नहीं है। इसलिए यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन (Contract Related Party Transaction) के दायरे में नहीं आता है।

NCC के लिए हाल के महीनों में भी ऑर्डर मिलने का सिलसिला जारी रहा है। पिछले महीने कंपनी को कुल ₹430.19 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले थे, जो मुख्य रूप से बिल्डिंग डिवीजन (Buildings Division) से जुड़े थे। इससे पहले कंपनी ने ₹1,052 करोड़ के 3 और प्रोजेक्ट हासिल किए थे। इनमें ₹590.38 करोड़ के ऑर्डर बिल्डिंग डिवीजन (Buildings Division) और ₹462.33 करोड़ के प्रोजेक्ट वाटर डिवीजन (Water Division) से संबंधित थे। इससे कंपनी के ऑर्डर बुक में लगातार नए प्रोजेक्ट जुड़ने का संकेत मिलता है।

हालांकि, नए ऑर्डर के बावजूद शेयर का हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है। पिछले एक महीने में NCC का शेयर करीब 12.24% गिर चुका है, जबकि 2026 में अब तक इसमें लगभग 19.42% की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले एक साल में शेयर करीब 36.76% नीचे है और तीन साल की अवधि में भी लगभग 16% की गिरावट रही है। इसके बावजूद 5 साल की अवधि में शेयर ने करीब 59% का रिटर्न दिया है।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को NSE पर कंपनी का शेयर 1.72% गिरकर 128.05 रुपये पर बंद हुआ।

नए ₹1,076.71 करोड़ के प्रोजेक्ट से NCC के वाटर डिवीजन (Water Division) को अतिरिक्त काम मिला है और आने वाले 24 महीनों में इसके एक्जीक्युशन पर निवेशकों की नजर रहेगी। किसी भी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर का वास्तविक असर कंपनी के प्रदर्शन पर इस बात से जुड़ा होता है कि प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो और अनुमान के मुताबिक रेवेन्यू और प्रॉफिट में योगदान दे। इसलिए निवेशकों के लिए केवल ऑर्डर की घोषणा के बजाय कंपनी की आगे की एग्जीक्यूशन और फाइनेंशियल स्टेटस को भी देखना महत्वपूर्ण होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN