Home rss business hindi 2 दिन में लगभग 30% तक की शेयरों में तेजी, बाजार की...

2 दिन में लगभग 30% तक की शेयरों में तेजी, बाजार की आंधी में भी क्यों खरीदा जा रहा स्टॉक?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • R Systems International के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • महज दो कारोबारी दिन में ही यह स्टॉक लगभग 30 प्रतिशत तक उछल गया है
  • कंपनी ने फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है

R Systems International Share Price: एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ आर सिस्टम इंटरनेशनल के शेयरों का दाम लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार को यह स्टॉक 10 प्रतिशत के करीब उछाल दर्ज करने में सफल रहा था। महज दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयरों का दाम आज 289.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में स्टॉक 9.96 प्रतिशत यानी करीब 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 305.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 446.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 213.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3535.92 करोड़ रुपये का है।

डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट तय होते ही बढ़ी खरीदारी (R Systems International dividend record date)

इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया। 25 सितंबर, शुक्रवार को कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी के शेयर एक अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। योग्य निवेशकों को डिविडेंड का भुगतान कंपनी 24 अक्टूबर 2026 या उससे पहले किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी के शेयर मार्च 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था। बीते साल कंपनी की तरफ से सिर्फ एक ही बार डिविडेंड दिया गया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 महीने में पोजीशनल निवेशकों को 24 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 20 प्रतिशत का लाभ हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.43 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, एक साल में R Systems International के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 37 प्रतिशत और तीन साल में 40 प्रतिशत गिरा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 37 प्रतिशत का लाभ मिला है। 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 421 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN