Source :- LIVE HINDUSTAN
सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी ग्रीन टी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर कई तरीकों से कर सकते हैं। यहां जानिए खूबसूरती निखारने के लिए ग्रीन टी इस्तेमाल करने के अलग-अलग तरीके।
बढ़ते प्रदूषण, धूल, जंक फूड और गलत स्किन केयर की आदतों का असर त्वचा पर दिखाई देने लगता है। इन सभी आदतों की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां खासतौर से बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्किन का अच्छा ख्याल रखना बहुत जरूरी है। स्किन केयर के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी एक ऐसी ड्रिंक है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन टी स्किन केयर में भी कई तरीकों से इस्तेमाल हो सकती है। मुहांसे, समय से पहले एजिंग जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए त्वचा पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां सीखिए अलग-अलग तरहसे ग्रीन टी को स्किन केयर में कैसे यूज करें।
1) ग्रीन टी बाथ सोक
इसके लिए 2 से 3 कप ग्रीन टी बनाएं। फिर इसे ठंडा करें और ठंडी की हुई चाय को हल्के गर्म पानी वाले बाथटब में डालें। फिर इसमें लगभग 10 से 15 मिनट तक बैठें। अगर आपकी स्किन चिपचिपी या उसमें जलन महसूस हो तो एक बार साफ पानी से शॉवर जरूर लें।
2) ग्रीन टी बॉडी मिस्ट
ग्रीन टी का इस्तेमाल बॉडी मिस्ट की तरह भी किया जा सकता है। इसके लिए हल्की ग्रीन टी बनाएं और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें। फिर नहाने के बाद इसे अपनी बॉडी पर स्प्रे करें। इसे फ्रिज में रखें और 2 से 3 दिन बाद फेंक दें। ये स्प्रे चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
3) ग्रीन टी फेशियल स्टीम
फेशियल स्टीम स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके लिए ग्रीन टी बनाएं और इसे गुनगुने पानी में मिलाएं। फिर एक तौलिया को इसमें भिगोएं और फिर इसे निचोड़ने के बाद कुछ मिनटों के लिए अपने चेहरे पर रखें। इससे आपको आराम मिलेगा और आपकी स्किन को ऐसी भाप से नुकसान नहीं होगा जिससे जलन हो सकती है।
4) ग्रीन टी और चावल के पानी से करें वॉश
इसके लिए सादा चावल का पानी तैयार करें और उसे ठंडा होने दें। फिर ठंडी की हुई ग्रीन टी में थोड़ी मात्रा में इसे मिलाएं। साफ स्किन पर लगभग 5 से 10 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। इसे सिंपल ही रखें बहुत सारी चीजे मिलाने से बचें।
5) आंखों के आस-पास के हिस्से के लिए ग्रीन टी
बनी हुई ग्रीन टी को फ्रिज में ठंडा करें। फिर दो साफ कॉटन पैड को इसमें भिगोएं और बंद आंखों पर 5-7 मिनट के लिए रखें। इससे उस हिस्से में कुछ समय के लिए रखें । इससे फ्रेशनेस महसूस हो सकती है, लेकिन यह डार्क सर्कल को हमेशा के लिए खत्म नहीं करेगा।
6) ग्रीन टी आइस क्यूब्स
चेहरे पर आइसक्यूब लगाने से काफी फायदा होता है। इसके लिए ग्रीन टी बनाएं और उसे ठंडा होने दें। इसे आइस-क्यूब ट्रे में जमा लें। फिर एक क्यूब को साफ, मुलायम कपड़े में लपेटें और कुछ देर के लिए धीरे-धीरे अपने चेहरे पर घुमाएं। बर्फ को सीधे अपनी स्किन पर न रखें, क्योंकि इससे जलन या आइस बर्न हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



