Source :- LIVE HINDUSTAN
पीसी ज्वैलर के शेयरों में बुधवार को बाजार खुलते ही अच्छी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट के उछाल के साथ 14.87 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है। पीसी ज्वैलर ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य की दिशा में कंपनी ने 1 और बैंक की पूरी उधारी चुका दी है। यह लोन क्लीयर करने के साथ ही कंपनी ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 12 बैंकों का पूरा कर्ज निपटा दिया है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले पूरे किए गए हैं।
बैंकों की 98% से ज्यादा उधारी चुकाई
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि इस रिपेमेंट के साथ ही कंपनी ने अब बैंकों का 98 पर्सेंट से ज्यादा बकाया लोन चुका दिया है। कंपनी ने बताया कि वह बैंकों का बचा हुआ 2 पर्सेंट से कम लोन चुकाने की राह पर है और इसी महीने कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) हासिल कर लेगी। पीसी ज्वैलर ने बताया कि कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल करने के साथ ही उसकी बैलेंस शीट और फाइनेंशियल पोजिशन मजबूत होगी।
6 महीने से कम में करीब 100% चढ़े पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर पिछले 6 महीने से कम में करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 7.45 रुपये पर थे। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर है। पीसी ज्वैलर के शेयर 23 सितंबर 2026 को 14.87 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 470 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 445 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 10 पर्सेंट का उछाल आया है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




