Home rss business hindi 1 कंपनी ट्रेड करेंगी Ex-Bonus, 4 दे रही हैं डिविडेंड; 3 के...

1 कंपनी ट्रेड करेंगी Ex-Bonus, 4 दे रही हैं डिविडेंड; 3 के शेयरों का बंटवारा भी इसी हफ्ते

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock in News: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी
  • वहीं, तीन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा भी होने जा रहा है

Stock in News: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। वहीं, टीसीएस सहित कई कंपनियों ने डिविडेंड के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो इसी हफ्ते है। कुछ कंपनियों के शेयरों का बंटवारा भी इसी हफ्ते प्रस्तावित है।

किन कंपनियों के शेयरों का बंटवारा

1-Samor Reality Ltd

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में किया जा रहा है। जिसकी वजह से शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 15 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का दाम 9.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 100.54 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

2-Noble Polymers Ltd

इस हफ्ते शुक्रवार यानी 16 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों को बांटा जाएगा। कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। शुक्रवार को स्टॉक की कीमतों में अपर सर्किट लगा था। 2 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में यह स्टॉक 19.41 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

3- Bansal Wire Industries Ltd

इस कंपनी के शेयरों का 5 हिस्सों में बांटने का फैसला हुआ है। स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 16 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 315 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

कौन-कौन सी कंपनी ट्रेड करेगी एक्स-डिविडेंड

1-Vedanta Ltd

कंपनी के शेयर 14 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। इससे पहले कंपनी के शेयर 27 मार्च 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे।

2- Tata Consultancy Services Ltd

इस कंपनी के शेयर भी 14 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने हर एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। बता दें, इस साल यह कंपनी कई बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है।

3- Anand Rathi Wealth Ltd

यह ब्रोकरेज कंपनी भी निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने हर एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी 15 अक्टूबर को एक्स-डिविडेडं ट्रेड करेगी। इसी साल कंपनी ने जून के महीने में बोनस शेयर दिया था। तब एक शेयर पर एक शेयर कंपनी की तरफ से बोनस दिया गया था।

4- Canara Robeco Asset Management Company Ltd

शेयर बाजार में कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। 16 अक्टूबर को कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी।

कौन सी कंपनी रही हैं बोनस शेयर

JOJO Ltd

शेयर बाजार में कंपनी 12 अक्टूबर यानी सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 228 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN