Home BUSINESS NEWS HINDI 1 पर 10 शेयर फ्री, कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी, फायदा उठाने...

1 पर 10 शेयर फ्री, कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी, फायदा उठाने का आखिरी मौका आज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bonus Share News: Kotyark Industries Ltd की तरफ से पहली बार निवेशकों बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय की है। वो कल यानी 24 जून 2026 है। जिन निवेशकों को बोनस शेयर का फायदा उठाना है उन्हें आज ही कंपनी के शेयर खरीदने होंगे। बता दें, मंगलवार को कंपनी के शेयरों में तेजी है।

कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी (Kotyark Industries Ltd Bonus Share Record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Kotyark Industries Ltd ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों के लिए 10 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए पहले ही 24 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय कर दिया था। यानी जिन निवेशकों का नाम कल बुधवार को कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ होगा।

क्या होता है रिकॉर्ड डेट

यह वह तारीख है जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड बुक को देखती है। रिकॉर्ड डेट से एक कारोबारी दिन पहले निवेशकों को शेयर खरीदना होता है। जिससे वो बोनस शेयर, डिविडेंड आदि का लाभ उठा सकें।

आज कंपनी के शेयरों में उछाल

बीएसई में आज Kotyark Industries Ltd के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 464.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह कंपनी का इंट्रा-डे हाई है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 467 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 318.30 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 470 करोड़ रुपये का है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

बीते एक हफ्ते में स्टॉक का दाम 13 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, दो हफ्ते में 12 प्रतिशत का रिटर्न यह स्टॉक दिया है। बता दें, तीन महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 19 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बीते 6 महीने में स्टॉक 81 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

Kotyark Industries Ltd की लिस्टिंग 2021 में हुई थी। तब से अबतक स्टॉक का दाम 400 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN