Home rss business hindi 1 साल में 677% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 5 बोनस...

1 साल में 677% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 5 बोनस शेयर; आपके पोर्टफोलियो में है क्या

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Indus Finance Limited के शेयर 15 साल के बाद फिर से एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे
  • कंपनी ने निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है
  • इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन स्टॉक मार्केट में शानदार रहा है

Bonus share news: महज 3 महीने में ही निवेशकों को 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली कंपनी Indus Finance Limited ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। इस कंपनी की तरफ से 5 शेयर बोनस के तौर पर निवेशकों को मिलेंगे।

किस रेशियो में मिलेगा बोनस शेयर (Indus Finance Limited bonus share updates)

कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 9 शेयर पर 5 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। आने वाले दिनों में रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान संभव है।

यह दूसरी बार है जब कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। इससे पहले कंपनी के शेयर 2011 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर मिला था। बता दें, आखिरी बार कंपनी ने डिविडेंड इस साल जुलाई के महीने में दिया था। निवेशकों को कंपनी ने एक शेयर पर 0.60 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन रहा है शानदार (Indus Finance Limited Share performance)

शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत के लोअर सर्किट लगने के बाद 366.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 144 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 390 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने इनवेस्टर्स को अबतक 677 प्रतिशत का लाभ मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 13.52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में कंपनी ने शेयर बाजार में निवेशकों को 1550 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में स्टॉक का दाम 1925 प्रतिशत और 5 साल में 6821 प्रतिशत बढ़ा है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.79 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 25.21 प्रतिशत की है। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN