Home LIFESTYLE NEWS HINDI 1 से 3 साल के बच्चे के साथ फ्लाइट में कर रही...

1 से 3 साल के बच्चे के साथ फ्लाइट में कर रही हैं ट्रेवल? जरूर जानें ये काम आने वाले हैक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप 1 से 3 साल के बच्चे यानी टॉडलर के साथ ट्रैवल करने वाले हैं तो आपको कुछ ट्रैवल हैक्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। आरामदायक ट्रिप में ये हैक्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

बच्चों के साथ ट्रैवल करना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। खासतौर से तब जब आपको फ्लाइट में यात्रा करना हो। अगर आप ट्रिप पर जाने से पहले सही प्लानिंग नहीं करेंगे तो एक रिलैक्सिंग ट्रिप कब स्ट्रेसफुल बन जाएगा पता ही नहीं चलेगा और इसका असर बच्चों के मूड पर भी पड़ता है। अगर आप बच्चों के साथ फ्लाइट में ट्रैवल करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ ट्रैवल हैक्स जरूर जानने चाहिए। ये हैक्स एयरपोर्ट पर खूब काम आ सकते हैं और फ्लाइट में बच्चों के साथ ट्रैवलिंग को बहुत ज्यादा आसान बना सकते हैं।

1) जल्दी चेकइन करें

समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं और सबसे पहले चेक इन करने की कोशिश करें। इस समय पर बैसनेट सीट की डिमांड करें। फ्लाइट में बैसनेट सीट एक खास तरह की सीट सुविधा है जो हवाई यात्रा के दौरान नवजात शिशुओं के लिए मौजद कराई जाती है। इसे आमतौर पर कैरी कॉट या बेबी स्काई बेड भी कहा जाता है। यह सुविधा लंबी दूरी या अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में पेरेंट्स को बिना किसी एक्सट्रा दाम के अपने बच्चे को आराम से लिटाने की अनुमति देती है। इस सीट को बुक करने का एक फायदा यह भी है कि पेरेंट्स को पैरों को फैलाने के लिए एक्सट्रा जगह मिल जाती है। यह सीट पहले आओ और पहले पाओ बेसिस पर मिलती है इसलिए समय से पहुंचना जरूरी है।

2) कैबिन फ्रेंडली स्ट्रॉलर

आपको बच्चे के लिए कैबिन फ्रेंडली स्ट्रॉलर खरीदने की जरूरत नहीं है। स्ट्रॉलर के वजन से कुछ फर्क नहीं पड़ता। बस आपको एक ऐसा स्ट्रॉलर लेना है जो फोल्ड हो जाना चाहिए। आप स्ट्रॉलर प्लेन तक लेकर जा सकते हैं और फिर यहां से फ्लाइट स्टाफ उसे ले लेते हैं और फिर लैंडिंग के समय पर वह इसे आपके पास लेकर आ जाएंगे।

3) बच्चे का खाना

बच्चे के साथ ट्रेवल करते समय एक बात का ध्यान रखें कि उनके लिए घर का बना खाना लेकर जाएं। घर का बना खाना बच्चों के लिए सबसे अच्छा है। इसी के साथ उनके पानी की बोतल को भी साथ में रखें। बच्चे के लिए बेबी फ्रेंडली स्नैक्स आइटम को कैबिन बैग में रखें।

4) एक्सट्रा डायपर बैग और स्ट्रॉलर

आमूमन फ्लाइट्स में 15 किलो चेक इन बैग और 7 किलो कैबिन बैग का वजन लेकर जा सकते हैं। लेकिन अगर आप बच्चे के साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो आप एक सट्रॉलर और डायपर बैग बिना कोई रुपये देकर ले जा सकते हैं।

5) टाइमिंग सही चुनें

बच्चे के साथ ट्रैवल करते समय ध्यान रखें कि आप उनके स्लीपिंग टाइम के मुताबिक फ्लाइट बुक करें। या फिर बच्चे को फ्लाइट में लेकर जाने से पहले खूब खेलने दें। जब बच्चा थक जाएगा तो वह फ्लाइट में सो जाएगा।

6) आखिर में बोर्ड करें

फ्लाइट बोर्ड सबसे लास्ट में करें। ऐसा इसलिए क्योंकि फ्लाइट्स की सीट काफी छोटी होती है ऐसे में उस सीट पर जितना हो सके कम समय बिताना सबसे अच्छा है। इसी के साथ अगर बच्चे को फॉर्मुला मिल्क देते हैं तो बोर्डिंग से पहले उसे भी तैयार कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN