Home rss business hindi 10 साल में 500% से अधिक का रिटर्न, आज Ex-Bonus ट्रेड कर...

10 साल में 500% से अधिक का रिटर्न, आज Ex-Bonus ट्रेड कर रही कंपनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Mold-Tek Packaging Ltd के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही हैं
  • कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है
  • पहली बार यह कंपनी निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है

Mold-Tek Packaging Ltd के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड करने वाले हैं। कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर की जो तारीख तय की थी वो आज ही है। बता दें, कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया था कि एक शेयर पर एक शेयर निवेशकों को बोनस शेयर के तौर पर दिया जाएगा।

आज खरीदने वाले निवेशकों को होगा बोनस शेयर का फायदा?

मोल्ड-टेक पैकेजिंग लिमिटेड ने बताया है कि एक शेयर पर निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी जो तारीख रिकॉर्ड डेट तय की है वो आज यानी 9 अक्टूबर ही है। बता दें, रिकॉर्ड डेट पर बोनस शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। यानी आज जो निवेशक इस स्टॉक को खरीदेंगे वो बोनस शेयर नहीं पाएंगे। बोनस इश्यू का फायदा उठाने के लिए हमेशा एक कारोबारी दिन पहले दांव लगाना होता है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Mold-Tek Packaging Ltd Share performance)

गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत की गिरावट के बाद 652.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 86 प्रतिशत बढ़ा है। 3 महीने में स्टॉक की कीमतों में 96 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। 2026 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 115 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 72 प्रतिशत का लाभ मिला है।

दो साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 78 प्रतिशत और तीन साल में 46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 76 प्रतिशत और 10 साल में 524 प्रतिशत बढ़ा है।

इस साल दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है कंपनी

2026 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुका है। पहली बार यह स्टॉक अप्रैल के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। आखिरी बार कंपनी के शेयर सितंबर के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब एक शेयर पर 3 रुपये का लाभांश मिला था।

बीएसई के डाटा के अनुसार जुलाई में कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 33.21 प्रतिशत थी। पब्लिक की हिस्सेदारी 66.79 प्रतिशत थी। मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी में प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN