Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus Nord Buds 4 भारत में 25 जून को लॉन्च होने जा रहा है। नए ईयरबड्स में 52dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 54 घंटे तक बैटरी लाइफ, 12mm ड्राइवर, 3D Spatial Audio और गेमिंग फीचर्स मिलेंगे।

OnePlus अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि OnePlus Nord Buds 4 को 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह नए TWS ईयरबड्स शानदार साउंड के साथ लंबी बैटरी, बेहतर कॉलिंग और दमदार Noise Cancellation से लैस है। नए Nord Buds 4 में सेगमेंट-लीडिंग 52dB Real-Time Active Noise Cancellation, 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा गेमिंग करने वालों के लिए भी खास ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गेम खेलते समय दुश्मनों की आवाज और फुटस्टेप्स को बेहतर तरीके से सुना जा सकेगा। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus Nord Buds 4 कंपनी के सबसे आकर्षक और फीचर-पैक्ड ऑडियो प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है।

25 जून को होगा OnePlus Nord Buds 4 का लॉन्च

OnePlus ने पुष्टि की है कि Nord Buds 4 को 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह ईयरबड्स Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। OnePlus Nord Buds 4 को कंपनी दो रंगों में लॉन्च करेगी। इनमें Stellar Black और Astral Teal शामिल हैं।

OnePlus Nord Buds 4 के खास फीचर्स

OnePlus Nord Buds 4 की सबसे बड़ी खासियत इसका 52dB Real-Time Active Noise Cancellation फीचर है। अगर आप मेट्रो, बस, ट्रेन या भीड़भाड़ वाली जगहों पर म्यूजिक सुनते हैं, तो यह फीचर काफी काम आएगा। कंपनी ने Nord Buds 4 में कई Listening Modes भी दिए हैं। यूजर जरूरत के हिसाब से Noise Cancellation बढ़ा या घटा सकता है। अगर बैटरी खत्म हो जाए तो भी ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं होगी। OnePlus Nord Buds 4 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है। यानी जल्दबाजी में भी यूजर कुछ मिनट चार्ज करके लंबे समय तक ईयरबड्स इस्तेमाल कर सकता है।

म्यूजिक सुनने वाले यूजर्स को इसमें बेहतर लो-फ्रीक्वेंसी साउंड मिलेगा, जबकि मूवी देखने के दौरान डायलॉग और बैकग्राउंड साउंड भी अधिक साफ सुनाई देंगे। OnePlus ने Nord Buds 4 में 3D Spatial Audio फीचर भी शामिल किया है। गेमिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखते हुए OnePlus ने Game Sound Spatial Audio फीचर दिया है। OnePlus Nord Buds 4 का डिजाइन भी काफी आकर्षक रखा गया है। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.3 ग्राम है। OnePlus Nord Buds 4 चार्जिंग केस के साथ यह कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN