Home BUSINESS NEWS HINDI 100 रुपये से कम के शेयर पर लग गया 420 गुना दांव,...

100 रुपये से कम के शेयर पर लग गया 420 गुना दांव, 42 रुपये जा पहुंचा है GMP

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 420 गुना दांव लगा है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 42 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जुलाई को खुला था और यह 7 जुलाई तक ओपन रहा। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का है।

100 रुपये से कम है शेयर का दाम, 42 रुपये पहुंचा GMP
आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) में शेयर का दाम 99 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 42 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर 141 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 42 पर्सेंट से अधिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 8 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर शुक्रवार 10 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे।

IPO पर लगा है 420 गुना दांव
आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) पर टोटल 420.09 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में इंडीविजुअल इनवेस्टर या आम निवेशकों की कैटेगरी में 372.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रेलवे के लिए इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने वाली इस कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 764.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 241.75 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ के दो लॉट में 2400 शेयर हैं। कंपनी के प्रमोटर्स सुनील कुमार वर्मा, रेणु वर्मा, SHBD LLP और सेफ सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 82.92 पर्सेंट थी, जो कि अब 60.94 पर्सेंट रह जाएगी।

क्या करती है आईसी इलेक्ट्रिकल्स
आईसी इलेक्ट्रिकल्स (IC Electricals) की शुरुआत साल 2005 में हुई है। कंपनी रेलवे एप्लीकेशंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग करती है। साथ ही, इंडियन रेलवे के लिए इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। आईसी इलेक्ट्रिकल्स रेगुलेटर्स, बैटरी चार्जर्स, इमर्जेंसी लाइट्स, इनवर्टर्स, माइक्रो प्रोसेसर बेस्ड कंट्रोल सिस्टम्स और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइसेज बनाती है। इसके अलावा, कंपनी अल्टरनेटर्स, ट्रैक्शन मोटर्स और कंट्रोलर्स के साथ परमानेंट मैग्नेट अल्टरनेटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN