Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- EverestIMS Technologies IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका कल यानी सोमवार को है
- ग्रे मार्केट में इस कंपनी के आईपीओ की स्थिति अच्छी है
EverestIMS Technologies IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका है। कंपनी की ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। आईपीओ 29 सितंबर को खुला था। 5 अक्टूबर को यह बंद हो रहा है। अबतक आईपीओ को 1.70 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 2.27 गुना, क्यूआईबी में 0.87 गुना और एनआईआई में 1.50 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, यह आईपीओ 28 सितंबर को एंकर निवेशकों के लिए खुला गया था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 13.71 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कितना है प्राइस बैंड
EverestIMS Technologies IPO का प्राइस बैंड 80 रुपये से 85 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ का लॉट साइज कंपनी ने 1600 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 2 लॉट को एक साथ सब्सक्राइब करना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 272000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
इस आईपीओ का साइज 48.46 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 45.94 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, 11.07 लाख शेयर मौजूदा निवेशक बेच रहे हैं। बता दें, शेयरों का अलॉटमेंट 6 अक्टूबर को होगी। कंपनी की लिस्टिंग 8 अक्टूबर को बीएसई एसएमई में होगी।
ग्रे मार्केट में छाया हुआ है आईपीओ (EverestIMS Technologies IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 47 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। पिछले 3 दिन से जीएमपी में कोई भी बदलाव नहीं हो रहा है। 1 अक्टूबर को जीएमपी 28 रुपये थी। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।
आईपीओ के पैसों का क्या करती है कंपनी?
AI इनोवेशन और एक्सीपिरियंस लैबोरेटरीज बनाने के लिए कंपनी 5.66 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 24 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए प्रयोग किया जाएगा।
मौजूदा समय में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा 80.38 प्रतिश है। इश्यू के बाद हिस्सेदारी घटकर 58.98 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 19.62 प्रतिसत से बढ़कर 41.02 प्रतिशत हो जाएगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




