Home rss business hindi 10000 सोलर पंप का मिला ऑर्डर, 500 रुपये के पार शेयर, कंपनी...

10000 सोलर पंप का मिला ऑर्डर, 500 रुपये के पार शेयर, कंपनी ने 2 बार बांटे बोनस शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में गुरुवार को बाजार खुलते ही अच्छी तेजी आई है। कम्प्रेशर्स, पंप्स एंड डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर BSE में 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 524.90 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 10000 सोलर पंप्स की सप्लाई का एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद शक्ति पंप्स के शेयरों में यह तेजी आई है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

235 करोड़ रुपये से ज्यादा का है ऑर्डर
शक्ति पंप्स इंडिया को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से 235.92 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर राज्य में 10000 सोलर पावर्ड वाटर पंपिंग सिस्टम्स की सप्लाई और इंस्टालेशन के लिए है। इस ऑर्डर में 3HP, 5HP और 7.5HP कैपेसिटी के सोलर पंप्स शामिल हैं। यह ऑर्डर महाराष्ट्र की मागेल त्याला सौर पंप योजना के तहत मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे यह ऑर्डर 60 दिन में पूरा करना है।

330% से अधिक उछल गए हैं शक्ति पंप्स के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में पिछले 5 साल में 330 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। शक्ति पंप्स इंडिया के शेयर 9 सितंबर 2021 को 119.58 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 सितंबर 2026 को BSE में 524.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 साल में कंपनी के शेयरों में 450 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। 3 साल में कंपनी के शेयर 280 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कंपनी के शेयर दबाव में हैं। पिछले एक साल में शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 457 रुपये है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
शक्ति पंप्स इंडिया (Shakti Pumps India) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। शक्ति पंप्स इंडिया ने नवंबर 2024 में अपने शेयरधारकों को 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर दिए हैं। डिविडेंड बांटने के मामले में भी कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 50.36 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 49.64 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN